Disha Parmar Baby Shower : दिशा परमार की हुई गोदभराई, मस्ती करते नजर आए Rahul Vaidya

Disha Parmar and Rahul Vaidya Host Baby Shower : सिंगर राहुल वैद्य और एक्ट्रेस दिशा परमार जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। दिशा परमार अपने पहले बच्चे को जन्म देगी। दोनों अपने बच्चे को लेकर काफी खुश हैं और हर पल को काफी एन्जॉय कर रहे हैं। दोनों ने गोद भराई (Disha Parmar Baby Shower) का कार्यक्रम रखा। इसमें उन्होंने अपने फ्रेंडस और परिवार के लोगों को बुलाया था, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है।
राहुल वैद्य और एक्ट्रेस दिशा परमार ने गोद भराई समारोह में कुछ पल चुराए। इसमें दोनों बहुत प्यारे लग रहे हैं। दिशा ने ऑफ-शोल्डर गाउन पहना है, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इन तस्वीरों में बेबी बंप को दिखाते हुए नजर आ रही हैं। बेबी शो में कुछ मजेदार गेम खेलते समय राहुल ने भी नकली बेबी बंप पहन रखा था।
तस्वीरें में दिशा और राहुल परफेक्ट लग रहे हैं। जहां दिशा एक ऑफ-शोल्डर ड्रेस में थीं, वहीं राहुल वाइट पैंट और नारंगी प्रिट की शर्ट में नजर आएं। उनकी इन तस्वीरों को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और उन्हें बधाई देते हुए नजर आ रहे हैं।
बता दें कि राहुल वैद्य और दिशा परमार की जोड़ी टीवी इंडस्ट्री की मोस्ट पॉपुलर जोड़ी में से एक है। ये कपल हमेशा खुश रहता है और अपनी लाइफ के हर पल को अच्छे से सेलिब्रेट करता है। दोनों की पहली मुलाकात दिल्ली में हुई थी। इसके बाद से इनके अफेयर की अफवाहें उड़नी शुरू हो गई थी। इसके बाद राहुल ने दिशा को बिग बॉस के शो में प्रपोज किया था। इसके बाद दोनों ने 16 जुलाई 2021 को एक-दूसरे से शादी कर ली थी। दोनों की शादी कई दिनों तक सुर्खियों में छाई रही थी।
ये भी पढ़ें- Rajiv Kapoor Birth Anniversary: राजीव कपूर से तलाक के बाद ये काम कर रही उनकी पत्नी
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS