भारती सिंह के बर्थडे पर पति हर्ष लिंबाचिया ने दिया ये अनोखा सरप्राइज! वीडियो देखकर नहीं रोक पाएंगे अपनी हंसी

लाफ्टर क्वीन भारती सिंह (Bharti Singh) आज अपना 39वां जन्मदिन मना रही हैं। भारती सिंह का जन्म पंजाब के अमृतसर में 3 जुलाई 1982 को हुआ था। भारती को पहली बार टीवी पर 'द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज' (The Great Indian Laughter Challenge) के सीजन 4 में देखा गया था। भारती के जन्म दिन पर उनके पति हर्ष लिंबाचिया (Haarsh Limbachiyaa) ने एक अनोखा सरप्राइज दिया है। हर्ष ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर की है जिसमें वह भारती को सरप्राइज गिफ्ट देते हुए नजर आ रहे हैं।
भारती के बर्थडे को स्पेशल बनाने के लिए उनके पति हर्ष ने उन्हें एक अनोखा तोहफा दिया है। कुछ देर पहले ही हर्ष ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर की है जिसमें वह कॉमेडियन भारती को उनके बर्थडे पर अनोखा सरप्राइज दे रहें है। वीडियो की शुरुआत में भारती नजर आ रही है। इसके बाद हर्ष उनसे कहते हैं कि उनका सरप्राइज गिफ्ट बाहर है तो भारती खुशी से अपने कमरे से निकलकर हॉल में जाती है। भारती जब हॉल में पहुंचती है तो देखती है कि एक शख्स वहां खड़ा है। जिसके बाद हर्ष कहते है कि भारती के बर्थडे का सरप्राइज गिफ्ट है कोरोना टेस्ट इस पर भारती कहती हैं ये कैसा बर्थडे गिफ्ट है। जी हां तो इस बर्थडे पर हर्ष ने अपनी प्यारी पत्नी का बर्थडे गिफ्ट में कोरोना टेस्ट करवाया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए हर्ष ने लिखा है, उसके लिए कुछ अलग करना चाहता था। भारती लाफ्टर क्वीन हैप्पी बर्थडे लव। इस वीडियो को लाखो लोगो ने लाइक किया है। हर्ष ने इसके अलावा भारती के लिए इंस्टाग्राम पर ही एक और वीडियो शेयर किया था। जिसमें उन्होंने कार्टून फेस के साथ भारती को बर्थडे विश किया है। हर्ष की ये वीडियो बहुत ही फनी है और इसे लोग काफी पसंद भी कर रहें हैं। यहां देखिए वीडियो...
आपको बता दें कि भारती और हर्ष कॉमेडी सर्कर्स (Comedy Circus) के सेट पर मिले थे। भारती शो में बतौर कंटेस्टेंट थीं और हर्ष स्क्रिप्ट राइटर। दोनों जब कई समय तक दोस्त रहे तो एक-दूसरे के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताने लगे। 7 साल तक रिलेशन में रहने के बाद हर्ष और भारती ने मई 2017 में सीक्रेटली शादी की थी। दोनों ने 1 जून को सभी को ये गुड न्यूज दी थी। फिर महीनों बाद दोनों ने अपनी शादी की डेट की अनाउंसमेंट की। भारती और हर्ष ने 3 दिसंबर 2017 को शादी की। आज फैंस के बीच ये कपल उनकी पसंदीदा जोड़ी में से एक हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS