जानिए, सपना चौधरी का कैसा बीता साल 2020, आखिर क्यों मानती हैं भगवान का वरदान इसको ?

नया साल 2021 शुरू हो चुका है और बीता साल जा चुका है। साल 2020 काफी लोगों के लिए काफी बुरा रहा। लेकिन हरियाणा की क्वीन सपना चौधरी के लिए साल 2020 किसी वरदान से कम नहीं रहा। 2020 में सपना चौधरी का निजी जीवन कुछ ज्यादा ही प्राइवेट रहा। उनके जीवन में बहुत कुछ बदलाव हुए, लेकिन इसकी भनक मीडिया को कानों-कान नहीं लगी। चलिए आपको बताते है कि साल 2020 सपना चौधरी के किस तरह वरदान साबित हुआ।
सपना चौधरी लंबे अरसे से हरियाणवी सिंगर और आर्टिस्ट वीर साहू के साथ रिलेशनशिप को लेकर चर्चाओं में थी। शादी की कई बार प्लानिंग हुई, लेकिन किसी कारण ये प्लानिंग टलती गई। लेकिन साल 2020 के पहले महीने जनवरी ने उन्होंने वीर साहू से शादी कर ली। इस शादी की खबर किसी को भी नहीं हुई। ये शादी चंडीगढ़ में गुपचुप तरीके से की गई। गुपचुप शादी करने के पीछे कारण बताया जाता है कि वीर साहू के फूफा का निधन हो गया था, जिसके चलते वो शादी धूमधाम से नहीं कर पाए।
सपना चौधरी ने एक बार नहीं बल्कि दो बार शादी की। एक रीति रिवाज के साथ और दूसरी कोर्ट मैरिज। इसका खुलासा तब हुआ, जब अक्टूबर में सपना चौधरी ने बेटे को जन्म दिया। उनकी डिलीवरी रोहतक के एक अस्पताल में हुईं। इसकी जानकारी उनके पति वीर साहू ने फेसबुक लाइव के जरिए दी। वीर और सपना चार साल से रिलेशनशिप में थे और अब शादीशुदा जिंदगी जी रहे है। साल 2020 में सपना की शादी और फिर बच्चा... वाकई बीते साल ने सपना चौधरी के लाइफ को सुनहरा मोड़ दिया। यही वजह है कि सपना 2020 को वरदान मानती है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS