Haryanvi 2021: रेणुका पवार के इस गाने में दिखी क्यूट लव स्टोरी, गांववालों से छिपकर मिलते थे छोरा-छोरी

हरियाणवी गानों की बात ही कुछ और है। हरियाणवी गाने आज लोगों के जुबां पर रहते है। जिस तरह बॉलीवुड गानों ने लोगों के बीच अपनी पकड़ बनाई हुई है। वैसे ही हरियाणवी गानों ने भी लोगों के बीच अपनी जगह बनानी शुरू कर दी है। बात जब भी हरियाणवी गानों की होती है, तो दिमाग में सपना चौधरी और रेणुका पवार का नाम सबसे पहले आता है। दोनों ही हरियाणवी इंडस्ट्री की क्वीन है।
इन दिनों सोशल मीडिया पर रेणुका पवार का एक हरियणावी गाना तेजी से वायरल हो रहा है। इस हरियाणवी गाने का नाम 'दूर ताहरा गांव' है। गाना बेहद जबरदस्त है। इस गाने को लोग काफी पसंद कर रहे है। गाने में एपी राणा और सोनिका सिंह की केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। दोनों की जोड़ी लोगों के दिल में उतर गई है। लोग इस जोड़ी को काफी पसंद कर रहे है। आप भी देखिए रेणुका पवार के गाने की वीडियो-
गाने की शुरूआत सोनिका सिंह और एपी राणा के बुढ़ापे से शुरू होती है। इसके बाद टीवी पर उनकी लव स्टोरी दिखाई जाती है। इस गाने को जीत राजपूत और रेणुका पवार ने गाया है। वहीं गाने के बोल सैमी राणा ने लिखे है जबकि गाने में म्यूजिक देने का काम जेआरबी रिकॉर्ड्स ने किया है। इस गाने का डायरेक्शन सन्नी पंचाल ने किया है। गाने को 'रॉयल म्यूजिक फैक्टरी' नाम के यूट्यूब चैनल पर शेयर किया गया है। गाने को अब तक 28 लाख से ज्यादा लोग देख चुके है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS