दिल्ली के लाजपत नगर में सपना चौधरी ने दिखाया डांस का हुनर, लटके-झटको से लूटा सबका दिल

देसी क्वीन सपना चौधरी का डांस के लिए जानी जाती है। सपना चौधरी आज जो कुछ भी है अपने मेहनत के दम पर है। आए दिन उनके डांस वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचाते हुए दिखते रहते है। सपना चौधरी जब भी स्टेज पर आती है तो आग लगा देती है। सपना चौधरी के डांस वीडियोज को कुछ ही मिनटों के अंदर वायरल हो जाते है। वहीं उनके डांस को पसंद करने वाले फैंस उनके पुराने वीडियोज को भी आए दिन वायरल करते रहते है।
इन दिनों सोशल मीडिया पर सपना चौधरी का एक डांस वीडियो तेजी से वायरल हो रही है। इस डांस वीडियो में सपना चौधरी 'घूंघट की ओठ में' (Ghunghat Ki Oat) हरियाणवी गाने पर धमाकेदार डांस करती हुई दिखाई दे रही है। इस डांस वीडियो को यूट्यूब पर फैंस के बीच काफी पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो में सपना चौधरी के कातिल अदाएं लोगों का दिल चुरा रहे है। बेशक ये डांस वीडियो पुराना है, लेकिन ट्रेंडिंग लिस्ट में अपनी जगह बनाता रहता है।
अगर बात करें अगर सपना चौधरी के करियर की तो सपना चौधरी ने अपने करियर की शुरुआत में हरियाणा और आस पास के राज्यों में रागनी प्रोग्राम में हिस्सा लेकर की थी। इसके बाद उन्होंने डांस करना शुरू किया। जिसके चलते उनकी धीरे-धीरे पहचान बनी। इसके बाद वो बिग बॉस में कंटेस्टेंट के तौर पर नजर आई। इस शो में उन्हें खूब प्यार दिया गया। सपना ने बॉलीवुड फिल्मों से लेकर कई म्यूजिक एल्बम में काम कर चुकीं है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS