Indian Idol 12: शो में भाईयों को याद करते हुए रणधीर कपूर हुए इमोशनल, शनिवार रात होगा स्पेशल एपिसोड का प्रसारण

Indian Idol 12: शो में भाईयों को याद करते हुए रणधीर कपूर हुए इमोशनल, शनिवार रात होगा स्पेशल एपिसोड का प्रसारण
X
सोनी टीवी का फेमस इंडियन आइडल 12 दर्शकों द्वारा सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाला शो है। इस शो हर वीकेंड रात 9:30 बजे प्रसारित होता है। इस शो की अपनी अलग फैन फॉलोइंग है और शो के मेकर्स इसे बनाए रखने के लिए हर संभव कोशिश करते रहते हैं। इस वीकेंड एपिसोड में गेस्ट बन कर आ रहें हैं, फेमस एक्टर रणधीर कपूर।

सोनी टीवी का फेमस 'इंडियन आइडल 12' (Indian Idol 12) दर्शकों द्वारा सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाला शो है। इस शो हर वीकेंड रात 9:30 बजे प्रसारित होता है। इस शो की अपनी अलग फैन फॉलोइंग है और शो के मेकर्स इसे बनाए रखने के लिए हर संभव कोशिश करते रहते हैं। हर बार का एपिसोड एक कलाकार स्पेशल शो होता है, जिसमें कलाकार गेस्ट बन कर आते हैं। इस वीकेंड पर गेस्ट बन कर आ रहें हैं, दिवंगत एक्टर राज कपूर (Raj Kapoor) के बेटे और ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) के भाई रणधीर कपूर (Randhir Kapoor)।

ऐसे में सोनी टीवी के ऑफिशियल इंस्टाग्राम से एक वीडियो क्लिप पोस्ट की गयी है, जिसमें रणधीरक कपूर को इमोशनल होते हुए देखा जा सकता है। जहां पर कंटेस्टेंट पवनदीप एक्टर को सुनाने के लिए उनके पिता राज कपूर के 'जीना यहां मरना यहां' (Jeena Yahan Marna Yahan) गाने को गाते हैं। इस गाने को शुरु करने से पहले पवनदीप कहते हैं, "आज ऋषि सर और राजीव सर हमारे बीच में नहीं है, लेकिन वो हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे। रणधीर सर जो मै ये आज सॉन्ग गाने वाला हूं वो आप तीनों को डेडीकेटेड है।" इसके बाद वह 'जीना यहा मरना यहां' सॉन्ग गाना शुरु करते हैं। जिसे सुनकर रणधीर इमोशनल हो जाते हैं। परफॉर्मेंस खत्म होने के बाद रणधीर कहते हैं, "पुरानी यादें याद आ गयी और जो सामने तस्वीरें चल रही हैं उसे देखकर मुझे मेरे दोनो भाई याद आ गए। जो हाल ही में हमारे बीच नहीं रहे। खुद को संभालते हुए एक्टर इसके बाद कहते हैं, वो जहां भी हो मै आशा करता हूं कि खुश हों और सेफ हों।"

जैसे जैसे शो अपने फिनाले की ओर बढ़ रहा है, वैसे- वैसे इसके कंटेंस्टेंट इसमें अपनी बेस्ट परफॉर्मेंस दे रहें हैं। इस बार के एपिसोड में स्पशेल गेस्ट रणधीर कपूर के चार्टबस्टर हिट सॉन्ग गाए जाएंगे। ऐसे में स्पेशल एपीसोड की ये शानदार शाम सुरीले संगीत और ढेर सारे मनोरंजन से सजी हुई होगी। शो में ढेर सारी मस्ती के साथ पुराने किस्सों की भी चर्चा होगी। कुल मिलाकर के दर्शकों को इस दौरान फुल ऑन एंटरटेंमेंट मिलने वाला है। शो में इस दौरान होस्ट आदित्य नारायण के साथ-साथ जज अनु मलिक, सोनू कक्कड़ और हिमेश रेशमिया मौजूद रहेंगे।

Tags

Next Story