सिंगल मदर के हौसलों के आगे नतमस्तक हुए अमिताभ बच्चन, बेटी को दी 5 लाख की स्कॉलरशिप

'कौन बनेगा करोड़पति 12' (Kaun Banega Crorepati 12) में आए गए सभी कंटेस्टेंट्स अपना लक्ष्य लेकर आते है और राशि जीतकर उस लक्ष्य को प्राप्त करने की कोशिश करते है। बीते एपिसोड में नवी मुंबई से आई स्वरूपा देशपांडे हॉट सीट पर विराजमान हुई। गेम शुरू करने से पहले उनका एक वीडियो दिखाया गया। जिसे देखने के बाद सभी की आंखों में आंसू आ गए। स्वरूपा एक सिंगल मदर है। स्वरूपा ने अपने बुद्धि और ज्ञान का प्रयोग करते हुए शो में 1 लाख 60 हजार रुपए जीते। ये देख घर बैठे दर्शकों ने जमकर तालियां बजाईय़
फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट राउंड में सबसे तेज और सही जवाब देकर स्वरूपा देशपांडे ने हॉटसीट पर कब्जा जमाया। पहुंची थीं। गेम के दौरान स्वरूपा ने अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) से अपनी जिंदगी की कुछ अहम पलों को शेयर किया। स्वरूपा ने बिग बी को बताया कि वो पनवेल में रहती है और अकेले दोनों बच्चों की परवरिश कर रही है। वो अपने बच्चों की हर जरूरतें पूरी करने के साथ खुद का घर बनाने का भी सपना देखती है। स्वरूपा की जिंदगी की कहानी से अमिताभ बच्चन काफी इंप्रेस हुए और एक बड़ा ऐलान किया।
अमिताभ ने स्वरूपा की सराहना करते हुए कहा- 'जो आप कर रही है वो कई महिलाओं के लिए प्रेरणा है। महिलाओं के लिए कभी ये बोझ बन जाता है कि जहां उनकी शादी हुई है उन्हें जिंदगी भर वही रहना पड़ेगा। भले जीवन में बदनामी उठानी पड़े, मैं यहीं रहूंगी'। अमिताभ ने ऐलान करते हुए कहा कि वो उनकी बड़ी बेटी को 5 लाख रुपए की स्कॉलरशिप देना चाहते है। आपको बता दें कि चारों लाइफलाइन की मदद से स्वरूपा ने 9 सवालों का जवाब बेहद आसानी से दिया, लेकिन वो दसवें सवाल में अटक गई और गेम क्विट करने का फैसला लिया। स्वरूपा 1 लाख 60 हजार रुपए जीतकर घर वापस लौटीं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS