Kaun Banega Crorepati 12: धार्मिक ग्रंथ को लेकर केबीसी के बहिष्कार की मांग, लखनऊ में शिकायत दर्ज

Kaun Banega Crorepati 12: धार्मिक ग्रंथ को लेकर केबीसी के बहिष्कार की मांग, लखनऊ में शिकायत दर्ज
X
अमिताभ बच्चन ने केबीसी में धार्मिक ग्रंथ से जुड़ा एक सवाल पूछा, जो अब विवादों में घिर चुका है। इस सवाल को लेकर यूजर्स केबीसी पर निशाना साध रहे है।

टीवी पर अब तक 'बिग बॉस' को ही विवादित शो माना गया है, लेकिन अब 'कौन बनेगा करोड़पति 12' भी विवादों में घिरता नजर आ रहा है। बीते एपिसोड में एक सवाल की वजह से ट्विटर पर केबीसी बायकॉट ट्रेंड करने लगा है। लोग केबीसी का बायकॉट कर रहे है। इसकी शुरुआत फिल्ममेकर विवेक रंजन अग्निहोत्री ने की। विवेक अग्निहोत्री ने केबीसी के एक सवाल से आपत्ति जताई। इस सवाल का वीडियो क्लिप भी उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया। आखिर क्या था वो सवाल, देखिए।

सवाल- '25 दिसंबर 1927 को डॉ. बी. आर. आंबेडकर और उनके अनुयायियों ने किस धर्मग्रंथ की प्रतियां जलाई थीं?' इसके लिए चार विकल्प दिए गए ?'

A- विष्णु पुराण

B- भगवत गीता

C- ऋग्वेद

D- मनु स्मृति

इसका सही जवाब था 'D- मनु स्मृति'

इस सवाल की क्लिप को शेयर करते विवेक रंजन ने लिखा- 'केबीसी को कम्युनिस्टों ने हाईजैक कर लिया है। मासूम बच्चे, सीखिए कल्चर वॉर किस तरह जीतते है, इसे कोडिंग कहते है।' लोगों का आरोप है कि इस ऑप्शन में सिर्फ एक धर्म की ही पुस्तकों का जिक्र किया गया है, जो गलत है। इसके अलावा, लखनऊ में अखिल भारतीय हिंदू महासभा ने शो के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने इस सवाल पर आपत्ति जताते हुए समाज में जातिगत मतभेद फैलाने वाला बताया है।

Tags

Next Story