Kaun Banega Crorepati 12: 'त्रिपुरा की पहली महिला मुख्यमंत्री' के सवाल पर कंटेस्टेंट ने छोड़ा गेम

अमिताभ बच्चन के क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति' के बाहरवें सीजन काफी टीआरपी बटोर रहा है। लेटेस्ट एपिसोड में मुंबई के जतिन खत्री ने फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट खेलकर हॉटसीट पर कब्जा जमाया। जतिन खत्री एक पैर से स्पेशली एबल्ड थे और उनकी हिम्मत और दुखभरी कहानी ने अमिताभ बच्चन समेत दर्शकों को भावुक कर दिया। एपिसोड देखने के बाद आज पूरा देश उनपर गर्व कर रहा है। जतिन खत्री ने बेहद शानदार गेम खेला।
लेकिन जतिन एक मुश्किल सवाल पर अटक गए। इस सवाल तक आने पर उनके पास कोई लाइफलाइन नहीं बची थी। ये सवाल 12 लाख 50 हजार रुपये के लिए था। जिसके चलते जतिन ने गेम क्विट करने का फैसला किया। ये सवाल राजनीति से जुड़ा हुआ था। आइये आपको बता दें कि आखिर कौन सा सवाल है, जिसपर जतिन ने गेम क्विट कर दिया।
सवाल- 'सैयदा अनवरा ताईमूर, जिनका 2020 में निधन हुआ है, ये किस राज्य की पहली महिला मुख्यमंत्री थीं?'
A- ओडिशा
B- असम
C- त्रिपुरा
D- सिक्किम
इस सवाल पर जतिन ने गेम क्विट कर दिया। इसके बाद अमिताभ बच्चन ने सवाल के सही जवाब के तौर पर एक ऑप्शन को चुनने के लिए बोला और जतिन खत्री ने ऑप्शन 'त्रिपुरा' चुना। ये गलत जवाब था। सही जवाब था 'B- असम', जतिन 6 लाख 40 हजार की धनराशि जीतकर गए थे।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS