Kaun Banega Crorepati 12: हॉटसीट पर बैठा देश का किसान, इस सीजन का बनने जा रहा अगला करोड़पति

Kaun Banega Crorepati 12: हॉटसीट पर बैठा देश का किसान, इस सीजन का बनने जा रहा अगला करोड़पति
X
प्रोमो में आप साफ देख सकते है कि केबीसी की हॉट सीट पर देश का जवान किसान बैठा है। इस कंटेस्टेंट का नाम तेज बहादुर सिंह है। गेम में तेज बहादुर सिंह ने 50 लाख रुपये तक जीत लिए है।

'कौन बनेगा करोड़पति' का ये 12वां सीजन ऐतिहासिक रहेगा। इस सीजन को अपने टॉप 3 करोड़पति मिल चुके है और अब चौथा करोड़पति भी शो को मिलने वाला है। शो का एक प्रोमो तेजी से वायरल हो रहा है। इस प्रोमो को लोग काफी पसंद कर रहे है। खास बात ये है कि प्रोमो में दिखाई देने वाला कंटेस्टेंट किसान का बेटा है। वो भी पढ़ाई के साथ-साथ किसानी करता है। ये बातें जानकर लोगों की इस कंटेस्टेंट से भावनाएं जुड़ी हुई है।

प्रोमो में आप साफ देख सकते है कि केबीसी की हॉट सीट पर देश का जवान किसान बैठा है। इस कंटेस्टेंट का नाम तेज बहादुर सिंह है। गेम में तेज बहादुर सिंह ने 50 लाख रुपये तक जीत लिए है। इससे पहले उसके सामने एक करोड़ का सवाल पूछा जाता, हूटर बज जाता है। यानी अब आज पता चलेगा कि क्या शो को नया करोड़पति मिलने वाला है। क्या तेज बहादुर सिंह एक करोड़ के सवाल का जवाब दे पाएंगे ?

गेम के दौरान तेज बहादुर सिंह अमिताभ बच्चन को अपने संघर्ष की कहानी बताते है। तेज बताते है कि उनकी पढ़ाई के लिए मां को अपने कान के कुंडल गिरवी रखने पड़े थे। उनके मां के संघर्ष की वजह से ही वो अपनी पढ़ाई पूरी कर पाए। तेज आईएएस बनना चाहते है। इसलिए इस शो में वो जितनी भी राशि जीतकर जाएंगे, उसे वो अपने सपने को पूरा करने में खर्च करेंगे। तेज ने 50 लाख के सवाल का सही जवाब दे दिया है। इसके बाद जब अमिताभ उनके सामने एक करोड़ का सवाल रखते है, पर हूटर बज जाता है।

Tags

Next Story