Kaun Banega Crorepati 12: 50 लाख रुपये जीतने वाली पहली कंटेस्टेंट बनीं फूलबासन यादव, रेणुका शहाणे ने दी बधाईयां

Kaun Banega Crorepati 12: 50 लाख रुपये जीतने वाली पहली कंटेस्टेंट बनीं फूलबासन यादव, रेणुका शहाणे ने दी बधाईयां
X
Kaun Banega Crorepati 12: इस सीजन की 50 लाख रुपये जीतने वाली पहली कंटेस्टेंट फूलबासन यादव बनीं। ये देख रेणुका शहाणे ने उन्हें जमकर बधाईयां दी।

टीवी का पॉपुलर शो 'कौन बनेगा करोड़पति 12' टॉप 10 टीआरपी की लिस्ट में शामिल है। इस सीजन को 50 लाख रुपये जीतने वाली पहली कंटेस्टेंट फूलबासन यादव बनीं। फूलबासन यादव 'कर्मवीर एपिसोड' की स्पेशल गेस्ट रही। फूलबासन यादव के साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस रेणुका शहाणे भी शो में शामिल हुईं। उन्होंने गेम में फूलबासन का पूरा साथ दिया। जिसके चलते वो 50 लाख रुपये जीतने वाली इस सीजन की पहली कंटेस्टेंट बनी। ये एपिसोड लोगों ने जमकर देखा।

अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने 50 लाख के लिए फूलबासन से सवाल पूछा। ये सवाल हिमाचल को लेकर पूछा गया था। अमिताभ बच्चन ने सवाल (Kaun Banega Crorepati 12) से पूछा- 'इनमें से कौन एक पर्यावरणविद थीं, जिन्हें अपने राज्य हिमाचल प्रदेश में अवैध खनन के खिलाफ लड़ाई लड़ने और दमदार आवाज उठाने के लिए जाना गया?' इस सवाल के लिए चार ऑप्शन दिए गए।

A- किंकरी देवी

B- दया बाई

C- मानसी प्रधान

D- चुनी कोटस

इस सवाल के जवाब को लेकर फूलबासन और रेणुका शहाणे दोनों की श्योर नहीं थीं। ऐसे में उन्होंने लाइफलाइन का इस्तेमाल किया और एक्सपर्ट की मदद ली। एक्सपर्ट ने सही जवाब बताया- 'किंकरी देवी'। आपको बता दें कि फूलबासन महिलाओं के लिए काम करती है। वो छत्तीसगढ़ में आर्थिक और सामाजिक रूप से पिछड़ी महिलाओं के विकास के लिए काफी काम कर रही है। फूलबासन महिलाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा करके उन्हें आर्थिक रूप से सक्षम बना रही है। इसके अलावा, वो बाल विवाह और नशा मुक्त अभियान में भी काफी सक्रिय है।

Tags

Next Story