Kaun Banega Crorepati 12: 'सावरकर' से जुड़े सवाल पर कंटेस्टेंट ने छोड़ा गेम, 80 हजार जीतकर लौटे घर

Kaun Banega Crorepati 12: सावरकर से जुड़े सवाल पर कंटेस्टेंट ने छोड़ा गेम, 80 हजार जीतकर लौटे घर
X
Kaun Banega Crorepati 12: 'सावरकर' से जुड़े सवाल पर मध्य प्रदेश के कौशलेंद्र सिंह तोमर ने गेम को क्विट किया और 80 हजार रुपए जीतकर घर वापस लौटे। उन्होंने कहा कि वो इन पैसों को गांव में डैम के लिए लगाएंगे।

टीवी शो 'कौन बनेगा करोड़पति 12' में अब तक कई कंटेस्टेंट लाखों रुपए जीत चुके है। बीते एपिसोड में मध्य प्रदेश के कौशलेंद्र सिंह तोमर ने हॉट सीट पर कब्जा जमाया। कौशलेंद्र सिंह तोमर ने फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट का सबसे तेज जवाब दिया। उन्होंने आठवें सवाल यानी 80 हजार रुपए के सवाल पर गेम को क्विट कर दिया। वो 40 हजार रुपए लेकर घर वापस लौटे। उन्होंने तब तक अपनी तीनों लाइफ लाइन का इस्तेमाल किया। 80 हजार रुपए के लिए सवाल का जवाब वो नहीं पाए और गेम क्विट करने का फैसला लिया।

चलिए आपको बताते है कि आखिर कौन सा सवाल था, जिस पर कौशलेंद्र सिंह तोमरव ने गेम क्विट कर दिया। ये था आठवां सवाल

सवाल- 'द इंडियन वॉर ऑफ इंडिपेंडेंस, 1857' नामक पुस्तक के लेखक इनमें से कौन थे?'

A- विन्सटन चर्चिल

B- जवाहरलाल नेहरू

C- विनायक दामोदर सावरकर

D- रवींद्रनाथ टैगोर

आपको बता दें कि इस सवाल के जवाब में कैशलेंद्र सिंह तोमर के कंफर्म नहीं थे। सही जवाब पता न होने के कारण उन्होंने क्विट करने का फैसला लिया। क्विट करने के बाद जब अमिताभ बच्चन ने किसी एक ऑप्शन को लॉक करने के लिए कहा, तो उन्होंने 'विन्सटन चर्चिल' को लॉक किया, जो कि गलत जवाब था। इसका सही जवाब था- 'C- विनायक दामोदर सावरकर' खेल के शुरुआत में कौशलेंद्र का एक वीडियो दिखाया गया था। इस वीडियो में वो अपने गांव में पानी की समस्या के बारे में बताते है। उनका कहना था कि जीती हुई धनराशि से वो गांव में डैम बनवाएंगे।

Tags

Next Story