महाभारत का दोबारा से होगा प्रसारण, कल से रात 8 बजे होगी प्रसारित

मुंबई। हिंदी जीईसी स्टार भारत ने जल्द ही अपने दर्शकों के लिए बीआर चोपड़ा द्वारा बनी 'महाभारत' को दोबारा प्रसारित करने का फैसला किया है। यह शो 18 मई से प्रतिदिन रात 8 बजे दर्शकों के लिए प्रसारित किया जाएगा।
गौरतलब है, चोपड़ा की इस महाभारत में कृष्ण का किरदार नितीश भारद्वाज, मुकेश खन्ना भीष्म, पंकज धीर कर्ण, गजेंद्र चौहान युधिष्ठिर व अर्जुन ने अर्जुन का किरदार निभाया था। इसमें रूपा गांगुली ने द्रौपदी, पुनीत इस्सर दुर्योधन तथा गूफी पेंटल ने शकुनि का रोल निभाया था। इस शो के सूत्रधार (समय) के रूप में हरीश भिमानी ने अपनी असरदार आवाज का जादू बिखेरा था। स्टार भारत चैनल के प्रवक्ता का कहना है कि शो को लाने का उद्देश्य दर्शकों को 'अंधेरे के बाद प्रकाश' के सकारात्मक विचार को प्रोत्साहित करना है। वाइस ओवर आर्टिस्ट हरीश भिमानी कहते हैं- महाभारत हमारे जीवन का दर्पण है जो हमें सिखाता है कि क्या करना और क्या नहीं करना है।
Tags
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS