जब श्वेता तिवारी के एक बार कहने पर मनोज तिवारी ने मुंडवा दी थी मूंछ, पहली पत्नी ने दे दिया था तलाक

जब श्वेता तिवारी के एक बार कहने पर मनोज तिवारी ने मुंडवा दी थी मूंछ, पहली पत्नी ने दे दिया था तलाक
X
Manoj Tiwari: मनोज तिवारी का जन्म 1 फरवरी 1971 को हुआ था। मनोज तिवारी ने भोजपुरी करियर साल 2004 में 'ससुरा बड़ा पईसावाला' से की थी। ये फिल्म 30 लाख के बजट में तैयार की गई थी, इस फिल्म ने खूब धमाल मचाया और 9 करोड़ तक का कलेक्शन किया।

भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार और बीजेपी नेता मनोज तिवारी आज अपना 50वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे है। मनोज तिवारी का जन्म 1 फरवरी 1971 को हुआ था। मनोज तिवारी ने भोजपुरी करियर साल 2004 में 'ससुरा बड़ा पईसावाला' से की थी। ये फिल्म 30 लाख के बजट में तैयार की गई थी, इस फिल्म ने खूब धमाल मचाया और 9 करोड़ तक का कलेक्शन किया। मनोज ने न सिर्फ एक्टिंग के दम पर बल्कि अपने गायकी के बलबूते भी खूब नाम कमाया।

मनोज तिवारी के कई गाने सुपरहिट गए। जिसमें 'रिंकिया के पापा...', 'जिया हो बिहार के लाला...', 'गोरिया चांद के अंजोरिया...' और 'हाफ पैंट वाली से...' शामिल है। मनोज तिवारी ने कामयाबी पाने के लिए खूब मेहनत की। मनोज तिवारी अपने निजी जिंदगी को लेकर भी काफी चर्चाओं में रहते थे। एक इंटरव्यू में मनोज ने कह चुके है कि वो अपने पहली पत्नी रानी से अलग नहीं होना चाहते थे, लेकिन दबाव के कारण उनको डिवोर्स पेपर पर साइन करना पड़ा।

तलाक के पीछे की वजह को टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी को माना जाता है। बताया जाता है कि मनोज तिवारी और श्वेता तिवारी की बढ़ती नजदीकियां उनकी पहली पत्नी रानी को जरा भी पसंद नहीं आ रही थी। जिसके चलते उन्होंने मनोज तिवारी को तलाक दे दिया। साल 2010 में मनोज तिवारी 'बिग बॉस 4' का हिस्सा बने। शो में उनकी श्वेता तिवारी संग जबरदस्त बॉन्डिंग देखी गई। श्वेता तिवारी के एक बार कहने पर मनोज तिवारी ने शो में अपनी मूंछ मुंडवा दी थी। हालांकि इस शो में वो ज्यादा समय तक नहीं टिक पाए और आउट हो गए, वहीं श्वेता तिवारी 'सीजन 4' की विनर बनी।

Tags

Next Story