'संस्कृत' में माहिर थीं भोजपुरी क्वीन मोनालिसा, स्कूल के बाद होटल में वेटर का करती थीं काम

भोजपुरी इंडस्ट्री के बाद टीवी इंडस्ट्री में तहलका मचाने वाली मोनालिसा के लाखों-करोड़ों लोग फैन है। 'बिग बॉस 10' की कंटेस्टेंट रही मोनालिसा अपनी अदाओं से लोगों के दिलों पर राज करती है। मोनालिसा ने न सिर्फ भोजपुरी इंडस्ट्री में काम किया बल्कि बंगाली, उड़िया, तमिल, कन्नड़ समेत तेलुगु फिल्मों में भी काम किया। ये बात बहुत कम लोगों को पता है कि मोनालिसा का असली नाम अंतरा बिसवास है। उनका जन्म बंगाली हिंदू परिवार में हुआ था। उन्होंने अपनी शुरूआती पढ़ाई कोलकाता में ही की।
6 से ज्यादा भाषाओं में फिल्में करने वाली मोनालिसा संस्कृत की स्टूडेंट थी। उन्होंने संस्कृत से ग्रेजुएशन की। मोनालिसा आज अपनी लग्जरी लाइफ जी रही है। लेकिन उनका बचपन इतना आसान नहीं था। उनका परिवार आर्थिक परेशानियों से घिरा रहता था। जिसके चलते मोनालिसा ने 10वीं क्लास से ही होटल में नौकरी करनी शुरु कर दी। सुबह वो स्कूल जाती और शाम को होटल पर काम करती। होटल पर काम करने के बदले उन्हें हर दिन के 100 रुपए मिला करते।
इस दौरान मोनालिसा ने हार नहीं मानी। मोनालिसा बचपन से ही एक्ट्रेस बनने का ख्वाब देखती थी। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 'उड़िया' एल्बम में मॉडल के तौर पर की। मोनालिसा ने कई हिट भोजपुरी फिल्में दी। यही नहीं, साल 2005 में मोनालिसा ने 'ब्लैकमेल' फिल्म में काम किया। इसके अलावा, मोनालिसा ने 'बंटी और बबली' में भी आइटम सॉन्ग किया। आज मोनालिसा के पास कई टीवी सीरियल्स के ऑफर्स है। मोनालिसा के पास काम की कोई कमी नहीं है।
Tags
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS