Bigg Boss 17: मुनव्वर फारूकी ने नहीं किया प्रियंका चोपड़ा की बहन मन्नारा पर भरोसा, बोले- मुझे शक है कि...

Bigg Boss 17:  मुनव्वर फारूकी ने नहीं किया प्रियंका चोपड़ा की बहन मन्नारा पर भरोसा, बोले- मुझे शक है कि...
X
कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस 17 का आगाज हो चुका है। हमेशा की तरह इस बार भी बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman khan) शो को होस्ट कर रहे हैं। 15 अक्टूबर को बिग बॉस के घर में 17 कंटेस्टेंट की एंट्री हो चुकी है।

Bigg Boss 17 : कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस 17 का आगाज हो चुका है। हमेशा की तरह इस बार भी बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman khan) शो को होस्ट कर रहे हैं। 15 अक्टूबर को बिग बॉस के घर में 17 कंटेस्टेंट की एंट्री हो चुकी है। दर्शक इस शो को काफी पसंद कर रहे हैं। कंटेस्टेंट को दिल, दिमाग और दम कैटेगरी में बांटा गया है और शो का हर कंटेस्टेंट को गेम खेलना अच्छे से आता है। बिग बॉस के घर में आने से पहले सब तैयारी करके आए है। सभी जानते हैं कि उन्हें बिग बॉस के घर में क्या करना है। हाल ही में स्टैंड अप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी ने प्रियंका चोपड़ा की बहन मन्नारा चोपड़ा से बात करते हुए नजर आएं।

दरअसल, मुनव्वर और मन्नारा चोपड़ा का एक प्रोमो रिलीज हुआ है। जिसमें मुनव्वर एक्ट्रेस से बात करते हुए नजर आ रहे है। मुनव्वर बिग बॉस के घर में मन्नारा से सवाल पूछते हैं कि क्या करते हो आप? इस पर मन्नारा चोपड़ा कहती हैं कि वह एक्ट्रेस हैं, उन्होंने साउथ की फिल्मों में काम किया है और हाल ही में एक गाना भी किया है। इसके बाद मुनव्वर कहते हैं कि आप प्रियंका चोपड़ा से कैसे रिलेटिव हो? इस सवाल पर मन्नारा चोपड़ा थोड़ा घूम जाती है और वह कहती हैं किसने बोला आपको तो मुनव्वर कहते हैं कि सुना हुआ है। इसके बाद मन्नारा चोपड़ा कहती है हां, वो मेरे मामा की बेटी हैं। वहीं मन्नारा के सवाल पर मुनव्वर कहते हैं कि वह एक स्टैंड अप कॉमेडियन हैं, शायरी भी कर लेते हैं। थोड़ा म्यूजिक करते हैं, रैप भी लिख लेते हैं।

मुनव्वर ने नहीं किया मन्नारा चोपड़ा पर भरोसा

मुनव्वर को शायद बिग बॉस के घर में मन्नारा चोपड़ा के साथ रहने के लिए रूम दिया गया था। जिसे उन्होंने नहीं लिया। इसके बाद वह कहते हुए नजर आते हैं कि मैं भरोसा नहीं कर सकता इस लड़की पर। एक तो ये प्रियंका चोपड़ा की बहन है। बहन नहीं बल्कि दूर की रिश्तेदार है। बिग बॉस मैंने कमरा चूज नहीं किया। क्योंकि, मुझे इस लड़की पर शक हुआ। इस पर मन्नारा चोपड़ा कहती हैं एक तो मैं ईमानदार हूं.. सब सच बताया.. और बता कौन सा कमरा चाहिए तेरे को...

बता दें कि बिग बॉस का सीजन 17 कलर्स टीवी पर प्रसारित हो रहा है। इसे दर्शक शनिवा और रविवार रात नौ बजे और सोमवार से शुक्रवार को रात 10 बजे देख सकते हैं। इसके अलावा इसे आप जीयो सिनेमा पर भी देख सकते हैं।

ये भी पढ़ें- इस वजह से Bigg Boss 17 में आईं Ankita Lokhande

Tags

Next Story