'नागिन 3' के एक्टर पर्ल वी पुरी गिरफ्तार, लड़की के परिवार ने लगाएं हैं संगीन आरोप, पढ़े पूरा मामला

एकता कपूर के फेमस शो 'नागिन 3' (Naagin 3) के एक्टर पर्ल वी पुरी (Pearl V Puri) को रेप और छेड़छाड़ के आरोप में मुंबई पुलिस ने देर रात गिरफ्तार कर लिया है। खबरों के मुताबिक एक लड़की और उसके परिवार ने एक्टर समेत 5 अन्य लोगो के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने के बाद सभी अब पुलिस कस्टडी में हैं।
ऐसा लगता हैं जैसे की टीवी की दुनिया के सितारों की किस्मत कुछ खास अच्छी नहीं चल रही। अभी एक्टर करण मेहरा और उनकी पत्नी निशा रावल का मुद्दा ठंडा हुआ नहीं था कि टीवी एक्टर पर्ल वी पुरी के खिलाफ बेहद संगीन आरोप लगाए गए हैं, जिसके चलते बीती देर रात उनकी गिरफ्तारी भी हो गयी है। इन खबरो की पुष्टी करते हुए मुंबई पुलिस के डीसीपी अभिषेक त्रिमुखे ने बताया, 'पर्ल को वसई पुलिस ने गिरफ्तार किया है।' हालांकि, उन्होंने मामले से जुड़ी ज्यादा जानकारी नहीं दी। वहीं, पीड़िता का कहना है कि उसके साथ कार में बार-बार रेप किया गया। फिलहाल, आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। वहीं मीरा,भयंदर, वसई, विरार जोन 2 के डीसीपी संजय पाटिल का कहना है कि एक 17 वर्षीय नाबालिग पीड़िता ने अपनी मां के साथ पुलिस थाने में शिकायत की और हमने आईपीसी की धारा 376 (बलात्कार) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो) अधिनियम, 2012 के तहत मामला दर्ज किया। पाटिल ने कहा कि वसई अदालत ने पर्ल को पुलिस हिरासत में भेज दिया है।
बता दें कि एक्टर पर्ल वी पुरी ने अपने करियर की शुरुआत 'दिल की नजर से खूबसूरत' से की थी। जिसके बाद उन्हें अपना पहला लीड रोल 'फिर भी ना माने बदतमीज दिल' में मिला। इन शो के अलावा पर्ल 'मेरी सासू मां', 'नागार्जुन एक योद्धा', 'बेपनाह प्यार' और 'ब्रह्मराक्षस 2' जैसे शोज में नजर आ चुके हैं। वह 'बिग बॉस 12' और 'बिग बॉस 13' में गेस्ट बनकर नजर आए थे। कुछ दिनों पहले पर्ल ने एक शो में बताया था कि उनके पिता नहीं चाहते थे कि वह एक्टर बनें। इसलिए वह अपने घर से भाग कर आए थे। ऐसे में एक टाइम ऐसा भी था जब उनके पास पैसे नहीं बचे थे और वह पानी-पुरी खाकर अपना गुजारा करते थे। एक बार तो उन्होंने 9 दिनों तक कुछ नहीं खाया था।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS