न्यूबॉर्न बेबी संग खूब खेले अनीता हसनंदानी और रोहित रेड्डी, वीडियो देख सेलेब्स बोले- 'कार्बन कॉपी'

टीवी एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी बन गई है। उन्होंने 9 फरवरी को बेटे को जन्म दिया है। इस बात की जानकारी उनके पति रोहित रेड्डी ने दी। रोहित रेड्डी ने बताया कि मां और बच्चा दोनों ही स्वस्थ है। बेटे को जन्म देने के बाद अनीता हसनंदानी की कई फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। फैंस लगातार अनीता और रोहित रेड्डी को पैरेंट्स बनने की शुभकामनाएं दे रहे है। पिता बनने के बाद रोहित के चेहरे की खुशी देखने लायक है। उनके चेहरे पर खुशी की अलग ही चमक है।
रोहित रेड्डी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर की। जिसमें वो और अनीता न्यूबॉर्न बेबी के साथ खेलते हुए नजर आ रहे है। इस वीडियो को शेयर करते हुए रोहित रेड्डी ने कैप्शन में लिखा- 'कॉफी पेस्ट...', इस वीडियो को 6 लाख से भी ज्यादा लोग देख चुके है। आपको बता दें कि जिस वक्त अनीका हसनंदारी की डिलिवरी हुई, उस वक्त प्रोड्यूसर और डायरेक्टर एकता कपूर हॉस्पिटल में ही उनके साथ थी और बड़ी ही बेसब्री के साथ गुड न्यूज सुनने के लिए एक्साइटिड थी।
एकता कपूर ने अनीता के साथ वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर भी शेयर किया। ये वीडियो अभी भी इंटरनेट पर वायरल हो रही है। वीडियो में अनिता काफी खुश है और विक्ट्री साइन दिखा रही है। उनके चेहरे पर प्यारी सी मुस्कान देखी जा सकती है। वहीं वीडियो में एकता कपूर ने अपने चेहरे पर मास्क लगाया हुआ है, लेकिन बाद में वो ये मास्क हटा देती है। एकता अनीता से पोज देने के लिए कहती है। जिसके बाद अनिता विक्ट्री साइन दिखाकर पोज देती है। एकता अनीता को बधाई देती है और कहती है- 'मेरे भांजा हुआ है'...
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS