निया शर्मा के बेहद खास चीज हुई कार से चोरी, लाखों में है इसकी कीमत

निया शर्मा के बेहद खास चीज हुई कार से चोरी, लाखों में है इसकी कीमत
X
निया शर्मा की बेहद जरूरी चीज चोरी हो गई है। ये चीज उनके दिल के बेहद करीब थी। निया ने ट्विटर अकाउंट के जरिए मुंबई पुलिस से मदद की अपील की।

निया शर्मा छोटे पर्दे की सबसे पॉपुलर एक्ट्रेसेस में से एक है। निया शर्मा को लेकर एक खबर सामने आ रही है। इस खबर के मुताबिक, उनकी बेहद जरूरी चीज चोरी हो गई है। ये चीज उनके दिल के बेहद करीब थी। इसकी रिपोर्ट निया शर्मा ने पुलिस में की है। साथ ही निया ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस से इस खास चीज को ढूंढने की अपील की है। आखिर क्या ये वो चीज, जिसके लिए निया शर्मा (Nia Sharma) इतनी परेशान हो रही है।

जानकारी के मुताबिक, निया शर्मा का हैंडबैग चोरी हो गया है। बताया जा रहा है कि 28 अक्टूबर को मुंबई के लोअर परेल इलाके में उनकी कार में ये हैंडबैग रखा था, जो चोरी हो गया है। इसकी जानकारी निया शर्मा ने सोशल मीडिया के जरिए खुद दी। 'नागिन' फेम ने अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए मुंबई पुलिस से मदद की अपील की। निया शर्मा ने अपने ट्वीट में लिखा- 'मुंबई पुलिस सेनापति बापट मार्ग सिग्नल. लवर परेल में मेरा हैंडबैग किसी ने कार से गायब कर दिया। कृपया मदद करें।'

निया शर्मा के ट्वीट पर मुंबई पुलिस के तुरंत जवाब दिया गया कि अपना नम्बर मैसेज करने के लिए कहा। आपको बता दें कि निया अपने लुक्स और मेकअप को लेकर काफी चर्चाओं में रहती है। हाल ही में वो अपने बर्थडे पर केक को लेकर काफी ट्रोल हुई थी। वर्कफ्रंट की बात करें तो निया शर्मा आखिरी बार 'नागिन 4' में नजर आई थी। इस शो में उनके साथ जैस्मीन भसीन, रश्मि देसाई और विजेंद्र कुमेरिया भी लीड रोल में थीं। साथ ही निया ने 'खतरों के खिलाड़ी: मेड इन इंडिया' की ट्रॉफी भी अपने नाम की थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक निया जल्द ही वेब सीरीज में नजर आने वाली है।

Tags

Next Story