खुद पर लगे इल्ज़ामो को लेकर एक्टर पर्ल वी पुरी ने तोड़ी चुप्पी, बोले मुझे रातों रात क्रिमिनल बना दिया

'नागिन 3' (Nagin 3) फेम एक्टर पर्ल वी पुरी (Pearl V Puri) इन दिनो बहुत ही मुश्किल हालातों से गुजर रहें हैं। कुछ समय पहले एक्टर को नाबालिग से दुश्कर्म मामलें में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। पर्ल पर आरोप थे कि उन्होंने एक नाबालिग को इंडस्ट्री में काम दिलाने के बहाने उसके साथ यौन शोषण किया। इस मामलें में अब बेल मिलने के कुछ दिनों बाद एक्टर ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक लंबा सा पोस्ट कर आपबीती बयान की है।
हाल हीं में खुद पर लगे इल्ज़ामो के बारे में बताते हुए पर्ल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। पोस्ट में पर्ल ने लिखा है, 'लोगों को आज़माने का ज़िदगी का अपना ही तरीका है। मैंने कुछ महीने पहले अपनी नानी मां को खो दिया था। उनके जाने के 17 दिन बाद मेरे पापा चल बसे। इस के बाद मुझे पता चला कि मेरी मां को कैंसर है और फिर ये भयानक आरोप। पिछले कुछ हफ्ते मेरे लिए किसी बुरे सपने की तरह रहे हैं। रातों-रातों मुझे क्रिमिनल जैसा महसूस करवाया गया। ये सब मेरी मां के कैंसर ट्रीटमेंट के बीच हो रहा था। इस सबने मेरी सुरक्षा की भावना को हिलाकर रख दिया, मैं बहुत असहाय महसूस कर रहा था। मैं अब भी सदमे में हूं। लेकिन मैंने महसूस किया कि ये सही वक्त है अपने दोस्तों, फैंस और चाहने वालों तक पहुंचने का, जिन्होंने इतना सपोर्ट किया, प्यार दिया परवाह की। मुझपर भरोसा रखने के लिए शुक्रिया। मेरा #सत्यमेवजयते पर अभी भी अटूट विश्वास है। मैं अपने देश के कानून, न्याय व्यवस्था और ऊपर बैठे भगवान पर पूरा भरोसा करता हूं। प्लीज़ अपनी दुआओं को आने दीजिए।'
आपको बता दें कि एक्टर पर्ल वी पुरी पर नाबालिग यौन शोषण के आरोप लगे थे जिसके तहत पुलिस ने उन्हें अरेस्ट किया था और 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। पर्ल को 4 जून को पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया था। लेकिन न्यायिक हिरासत के 14 दिन पूरे होने से पहले ही उन्हें जमानत मिल गयी। उनकी गिरफ्तारी के दौरान एकता कपूर, दिव्या खोसला कुमार, राखी सावंत, अनीता हसनंदानी, अली गोनी, करिश्मा तन्ना जैसे तमाम सेलेब्स ने पर्ल वी का पूरा सपोर्ट किया था। इस दौरान पीड़ित बच्ची की मां ने भी पर्ल पर लगे सारे आरोपो को झूठ बताया था। पीड़ित बच्ची की मां और एकता कपूर की बातचीत भी वायरल हो गयी थी। जिसमें पीड़िता बच्ची की मां ने स्वीकारा था कि पर्ल निर्दोष हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS