नाबालिग रेप के आरोप में गिरफ्तार नागिन 3 फेम एक्टर पर्ल वी पुरी को मिली बेल, वकील ने की पुष्टी

'नागिन 3' (Nagin 3) फेम एक्टर पर्ल वी पुरी (Pearl V Puri) को आखिरकार जमानत मिल ही गई। एक्टर पर्ल पिछले 10 दिनो से नाबालिग रेप केस के आरोप जेल की सलाखो के पीछे कैद थे। एक्टर के वकील ने एक मीडिया से बातचीत करते हुए इस बात को कंफर्म किया है कि पर्ल को बेल मिल गयी है। जमानत की खबर को कंफर्म करते हुए एक्टर पर्ल के वकील जीतेश अग्रवाल ने कहा है कि हां एक्टर की जमानत याचिका को कोर्ट ने ग्रांट कर दिया है। बताते चलें कि पर्ल को 5 जून को पुलिस ने कोर्ट में हाजिर किया था जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था।
गौरतलब है कि इससे पहले एक्टर की जमानत की अर्जी को कोर्ट दो बार खारिज कर चुका है। लेकिन आज जमानत मिल जाने पर एक्टर को राहत की सांस मिल गई। पर्ल वी पुरी को पहली बार 5 तारीख को वसई कोर्ट में पेश किया गया था जहां उनकी पहली जमानत की अर्जी को खारिज कर उन्हें ज्यूडिशियल कस्टडी में भेज दिया गया था। इसके बाद 11 जून को दोबारा पर्ल ने जमानत की अर्जी लगाई थी जिसे कोर्ट ने दूसरी बार खारिज कर दिया था। दो असफल प्रयासो के बाद आज तीसरी बार फिर से पर्ल को कोर्ट में पेश किया गया जहां उन्हें जमानत मिल गई।
बता दें कि पर्ल को साल 2019 के एक नाबालिग बच्ची से रेप केस में गिरफ्तार किया गया था। जब से पर्ल पर यह आरोप लगा है तभी से कई सेलेब्स पर्ल को सपोर्ट कर रहें हैं। एकता कपूर (Ekta Kapoor) से लेकर फिल्म प्रोड्यूसर दिव्या खोसला कुमार (Divya Khosla Kumar), राखी सावंत (Rakhi Sawant), अनीता हसनंदानी, करिश्मा तन्ना, अली गोनी तक तमाम सेलेब्स ने पर्ल को निर्दोष बताते हुए उन्हें सपोर्ट किया है। यहां तक की पीड़िता बच्ची के मां के तरफ से भी यह बयान आ चुका है कि पर्ल निर्दोष है और उन्हें केस में फंसाया जा रहा है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS