पर्ल वी पुरी मामले में एकता कपूर की ऑडियो लीक, अब दिव्या खोसला कुमार ने बयां की पूरी कहानी

पर्ल वी पुरी मामले में एकता कपूर की ऑडियो लीक, अब दिव्या खोसला कुमार ने बयां की पूरी कहानी
X
टीवी एक्टर पर्ल वी पुरी पर जब से पॉक्सो एक्ट दर्ज किया गया है। अब हाल फिलहाल में इस केस से जुड़ा हुआ एक ऑडियो टेप भी लीक हो गया हैं। इस वीडियो के लीक होती ही बवाल मच गया है। तो वहीं एकता कपूर के बाद एक्ट्रेस दिव्या खोसला कुमार ने इस केस को लेकर बड़ी बात कही है।

टीवी एक्टर पर्ल वी पुरी (Pearl V Puri) पर जब से पॉक्सो एक्ट (POCSO) के तहत केस दर्ज किया गया है। तब हीं से ना जाने कितने टीवी सितारें उनके समर्थन में अपनी हाजिरी लगवा चुकें हैं। यही नहीं इस केस को लेकर रोज नए नए डेवलपमेंट हो रहे हैं। प्रोड्यूसर एकता कपूर (Ekta Kapoor) पूरे जोर शोर के साथ एक्टर का समर्थन करती हुई नजर आ रही हैं। अब हाल फिलहाल में इस केस से जुड़ा हुआ एक ऑडियो टेप भी लीक हो गया हैं। इस वीडियो के लीक होती ही बवाल मच गया है। तो वहीं एकता कपूर के बाद एक्ट्रेस दिव्या खोसला कुमार (Divya Khosla Kumar) ने इस केस को लेकर बड़ी बात कही है।

इस ऑडियो टेप में एकता कपूर और लड़की की मां के बीच बातचीत हो रही हैं। इसमें एकता बच्ची की मां से कह रहीं है कि वह सबके सामने आकर के सच्चाई को रखें। तो वही दूसरी ओर से बच्ची की मां को इस टेप में यह कहते हुए सुना जा सकता है कि पर्ल वी पुरी पर लगे हुए सारे इल्जाम झूठे हैं। इसके बाद एकता कपूर कहती हैं कि इससे पर्ल की जिंदगी पर बुरा असर पड़ेगा। दूसरी ओर से इस टेप में बच्ची की मां ने केस से जुड़ी कई और महत्वपूर्ण बातें बतायी हैं और कहा है कि पर्ल को फंसाया जा रहा है।

इन सबके बाद एक्ट्रेस दिव्या खोसला कुमार नें सोशल मीडिया पर इस केस से रिलेटेड एक लंबा चौड़ा पोस्ट किया हैं। दिव्या ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से बच्ची के माता- पिता की फोटो शेयर करते हुए लिखा हैं, 'मैं आपको इन लोगों से इंट्रोड्यूस कराती हूं....ये शख्स अनिल डोंडे (Anil Donde) हैं और ये महिला एकता शर्मा (Ekta Sharma) एक एक्ट्रेस हैं। अनिल डोंडे ही वो शख्स हैं, जिन्होंने पर्ल वी पुरी (Pearl V Puri) पर 5 साल की इनकी बेटी का शोषण करने का आरोप लगाया है। इनका कहना है कि ये सब सीरियल 'बेपनाह प्यार' के सेट पर किया गया, जिसे 2 साल पहले बालाजी टेलीफिल्म्स ने प्रोड्यूस किया था। अनिल और एकता अलग हो चुके हैं और बेटी की कस्टडी के लिए केस लड़ रहे हैं।'


आगे दिव्या का कहना था कि पति- पत्नी की आपसी लड़ाई में पर्ल को फंसाया गया हैं। दिव्या ने इस कहानी को आगे बढ़ाते हुए बताया कि बच्ची पिछले 2 सालों से अनिल के पास है क्योंकि उसने एकता शर्मी पर केस दर्ज कराया है कि एकता शर्मा एक एक्ट्रेस हैं और वो बच्ची को सेट्स पर लेकर जाती थीं, जहां लीड एक्टर बच्ची का शोषण करते थे। ऐसे में बेटी अपनी मां के साथ ही सुरक्षित नहीं है। आगे दिव्या लिखती हैं, 'मुझे लगता है कि अनिल डोंडे को इस कहानी के फिल्मफेयर बेस्ट स्क्रीनप्ले अवॉर्ड देना चाहिए।' दिव्या ने आगे लिखा कि उन्होंने खुद एफआईआर की कॉपी पढ़ी हैं जिसमें कही पर भी पर्ल का नाम नहीं लिखा हैं। दिव्या का कहना है कि पर्ल की मां ने दिव्या से मदद मांगने के लिए यह कॉपी उनके पास भेजी थी। एक्ट्रेस ने आगे कहा कि यह केस साल 2019 का है तो पुलिस ने तत्काल ही पर्ल को गिरफ्तार क्यों नहीं किया। इतना ही नहीं दिव्या ने इस केस से जुड़े सभी पत्तो को खोलकर सोशल मीडिया पर रख दिया है और एक्टर पर्ल को निर्दोष बताया हैं।

Tags

Next Story