पर्ल वी पुरी को सपोर्ट कर रही थीं एकता कपूर, DCP ने कहा- सबूत है हमारे पास

पर्ल वी पुरी को सपोर्ट कर रही थीं एकता कपूर, DCP ने कहा- सबूत है हमारे पास
X
शनिवार को नागिन 3 फेम एक्टर पर्ल वी पुरी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया हैं। इसके बाद से ही टेलीवीजन इंडस्ट्री के जाने माने सेलेब्स एक्टर को सपोर्ट करते हुए बड़ी- बड़ी बाते कर रहे हैं। वहीं अब वसई के डिप्टी पुलिस कमिशनर का इस केस पर बयान सामने आया हैं।

जब से नागिन 3 (Nagin 3) फेम एक्टर पर्ल वी पुरी (Pearl V Puri) के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ है तब से इस केस पर लगातार खबरें आ रही हैं। जहां एक ओर टेलीवीजन इंडस्ट्री के जाने माने सेलेब्स एक्टर को सपोर्ट करते हुए बड़ी- बड़ी बाते कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर वसई के डिप्टी पुलिस कमिशनर का इस केस पर बयान सामने आया हैं।

बता दें कि टी वी इंडस्ट्री की जानी मानी प्रोड्यूसर एकता कपूर (Ekta Kapoor) का कहना था कि एक्टर पर्ल वी पुरी के खिलाफ फॉल्स एलीगेशन लगाएं गए है। एकता कपूर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया था। जिसे पढ़कर यह साफ लगता हैं कि एकता अपने सीरियल के एक्टर का सपोर्ट कर रहीं है। तो अब एकता कपूर की इस बात का जवाब वसई डीसीपी संजय कुमार पाटिल (Sanjay Kumar Patil) ने दिया हैं।

दरअसल शनिवार (5 जून) को ट्विटर पर पोस्ट की गई प्रेस कॉन्फ्रेंस की एक क्लिप में, डीसीपी ने एकता कपूर के दावों को खारिज करते हुए कहा कि नागिन 3 फेम एक्टर पर्ल के खिलाफ बलात्कार के आरोपों को साबित करने के लिए पीड़िता के पास सबूत और गवाह दोनो हैं। वीडियो में डीसीपी ने कहा कि पीड़िता की ओर से वालिव पुलिस स्टेशन में पॉक्सो एक्ट के तहत शिकायत दर्ज कर ली गयी हैं। डीसीपी ने आगे कहा कि मेडिकल जांच कराई गई, पीड़िता का बयान लिया गया और इन आधारों पर अभिनेता के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। उन्होंने दावा किया कि पीड़िता की मां टीवी शो के सेट पर काम करती थी और इसलिए, पीड़िता उसके साथ जाती थी, इसी तरह पर्ल वी पुरी और पीड़िता की मुलाकात हुई।

आपको बता दें कि एक्टर पर्ल वी पुरी को अपने अभिनय के लिए स्टारडम मिली एकता कपूर के सीरियल नागिन 3 और बेपनाह प्यार के साथ। उन्हें पहली बार 2013 के टीवी शो 'दिल की नज़र से ख़ूबसूरत' में देखा गया था। उसके बाद 'फिर भी ना माने ... बदतमीज़ दिल', 'मेरी सासु माँ' और 'नागार्जुन - एक योद्धा' में भी देखा गया था। एक्टर ने 'ब्रह्मराक्षस 2' में अहम भूमिका निभाई थी।

Tags

Next Story