एक्टर पर्ल वी पुरी के सपोर्ट में आए सेलेब्स, राखी सावंत ने कहा- भगवान भी आकर बोले तब भी नहीं मानूंगी

एक्टर पर्ल वी पुरी के सपोर्ट में आए सेलेब्स, राखी सावंत ने कहा- भगवान भी आकर बोले तब भी नहीं मानूंगी
X
टीवी इंडस्ट्री के सेलेब्स एक्टर पर्ल वी पूरी के सपोर्ट में उतर आये है। एकता कपूर (Ekta Kapoor), अनिता हस्सनंदनी (Anita Hassanandani), निया शर्मा (Nia Sharma), सुरभि ज्योती (Surabhi Jyoti), अर्जुन बिजलानी (Arjun Bijlani), इशी दत्ता (Ishi Dutta) समेत कई हस्तियों ने एक्टर पर्ल वी पुरी का सपोर्ट किया है। अब एक्टर पर्ल के सपोर्ट में राखी सावंत (Rakhi Sawant) ने कुछ बयान दिया हैं।

नागिन 3 (Nagin 3) फेम एक्टर पर्ल वी पुरी (Pearl V Puri) को पिछले दिनो गिरफ्तार कर लिया गया है। एक्टर पर प्रोटेक्शन ऑफ़ चिल्ड्रन फ्रॉम सेक्सुअल ओफेंसेस एक्ट (POCSO) के तहत रेप और यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज किया गया हैं। जैसे ही यह खबर टीवी इंडस्ट्री में फैली सेलेब्स एक्टर पर्ल वी पुरी के सपोर्ट में उतर आए हैं। एकता कपूर (Ekta Kapoor), अनिता हस्सनंदनी (Anita Hassanandani), निया शर्मा (Nia Sharma), सुरभि ज्योती (Surabhi Jyoti), अर्जुन बिजलानी (Arjun Bijlani), इशी दत्ता (Ishi Dutta) समेत कई हस्तियों ने एक्टर पर्ल वी पुरी का सपोर्ट किया है। अब एक्टर पर्ल के सपोर्ट में राखी सावंत (Rakhi Sawant) मैदान में उतरी हैं।

राखी सावंत ने एक मीडिया को बताया कि सुबह जब उन्होंने इस खबर को सुना तो वह हैरान रह गयी। वह यह बात मानने को बिल्कुल भी तैयार नहीं हैं। उन्होंने कहा, "पर्ल वी पुरी के बारे में अगर मुझे ऊपर से आकर भगवान भी बोलेंगे तो भी मैं इस बात को नहीं मानूंगी। राखी ने बताया कि उन्होंने पर्ल के साथ काम किया है और एक्टर ने किसी औरत को नजरें उठाकर भी नहीं देखा।" राखी ने आगे कहा, "सुबह जब मैने आंख खोली और खबर पढ़ी तो मै सदमें में चली गयी। मुझे बहुत दुख हो रहा हैं। एकता सपोर्ट कर रही हैं। मै सपोर्ट कर रही हूं। अनीता और सभी उसका सपोर्ट कर रहे हैं। मैं तो टोटली पर्ल के सपोर्ट में हूं। हमारी पूरी सीरियल इंडस्ट्री पर्ल के सपोर्ट में है। दूध का दूध, पानी का पानी तो ही जाएगा। मै शॉक में हूं कोई ऐसी झूठी शिकायत कैसे कर सकता हैं। किसी इंसान पर बिना किसी सबूत के इतना बड़ा इल्जाम लगाना सरासर गलत हैं। कोर्ट में यह बात प्रूफ करने में 4-5 साल लग जाएंगें। किसे पता कि वह लड़की उसे ब्लैकमेल कर रही हो। क्या पता सबकुछ पैसो के लिए हो रहा हो।"

बता दें कि एक्टर पर्ल वी पुरी को 5 जून यानि की शनिवार को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पर्ल के खिलाफ मामला दो साल पहले का है। एमबीवीवी पुलिस के डिप्टी कमिशनर संजय पाटिल ने कहा, "पांच साल की बच्ची के साथ कथित यौन उत्पीड़न और छेड़छाड़ 2019 में हुई थी।" उन्होंने बताया कि लड़की के पिता की शिकायत पर वसई के वालिव पुलिस थाने में आईपीसी की धारा 376 एबी (12 साल से कम उम्र की महिला से बलात्कार) और पॉक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गयी है।

Tags

Next Story