पहली बार माता-पिता बने Rahul Vaidya और Disha Parmar, एक्ट्रेस ने दिया बेटी को जन्म

Rahul Vaidya and Disha Parmar are blessed with a baby girl : सिंगर राहुल वैद्य (Rahul Vaidya) और उनकी एक्ट्रेस पत्नी दिशा परमार (Rahul Vaidya) पहली बार माता-पिता बन गए है। दिशा ने बुधवार को एक बेटी को जन्म दिया है। इसकी घोषणा दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर की है। दिशा और उनकी बेटी बिल्कुल ठीक हैं।
दरअसल, राहुल और दिशा ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया है। जिसमें एक क्यूट गणेशा के कार्टून की एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की है, जिस पर लिखा है 'यह एक लड़की है। दोनों ने आगे लिखा- हमें एक बच्ची का आशीर्वाद मिला है। मां और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। उनके फैंस उन्हें बधाई दे रहे हैं।
राहुल ने कहा था 19-25 सितंबर के बीच होगा बच्चा
कुछ दिन पहले ही राहुल ने एक अंग्रेजी अखबार को इंटरव्यू दिया था। जिसमें उन्होंने पिता बनने की अपनी एक्साइटमेंट शेयर की थी। उन्होंने कहा था ''मैं हर साल की तरह इस बार भी बप्पा को घर ला रहा हूं।इस साल यह और भी खास है क्योंकि मेरा बच्चा भी लगभग उसी समय आने वाला है। दिशा की डिलीवरी 19-25 सितंबर के बीच होनी है। मैं बस यही उम्मीद कर रहा हूं कि सब कुछ ठीक हो जाए।
बिग बॉस 14 में किया था प्रपोज
राहुल ने 2020 में टीवी शो बिग बॉस 14 में दिशा को उनके जन्मदिन पर प्रपोज किया था। यह कपल जुलाई 2021 में शादी के बंधन में बंध गई।राहुल को सिंगिंग रियलिटी शो 'इंडियन आइडल' के पहले सीजन में देखा गया था। उन्होंने 'कह दो ना', 'तेरा इंतजार' और 'याद तेरी' जैसे गाने गाए हैं। उन्होंने 'खतरों के खिलाड़ी 11' में भी हिस्सा लिया था। वहीं दिशा ने अपने करियर की शुरुआत एक मॉडल के रूप में की और फिर टीवी शो 'प्यार का दर्द है मीठा मीठा प्यारा प्यारा' में नकुल मेहता के साथ अभिनय किया। वह शो 'वो अपना सा' में भी नजर आईं। वह अपने टीवी शो 'बड़े अच्छे लगते हैं 2' के लिए जानी जाती हैं।
ये भी पढ़ें- Parineeti-Raghav Wedding: शादी से पहले परिणीति ने अपने होने वाले पति के साथ की अरदास
Tags
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS