शादी के सालों बाद रामायण की सीता ने हटाया निजी जीवन से पर्दा, पति संग शेयर की वीडियो

टीवी की दुनियां में अगर किसी सीरियल ने सबसे ज्यादा प्रशंसा पायी है तो वो है दूरदर्शन पर आने वाली रामानंद सागर (Ramanand Sagar) की रामायण (Ramayan)। 80 के दशक में रामायण जितना चर्चित थी उतनी ही लोकप्रियता इसकी आज भी बरकरार है। दर्शको ने इसे बहुत पसंद किया है। पिछले साल जब लॉकडाउन के वक्त इसका पुनः प्रसारण हुआ तो कुछ लोगो की यादें ताजा हुई। इसी के साथ आज की पीढ़ी भी इससे परिचित हो पायी। लॉकडाउन के दौरान क्या बच्चे क्या बूढ़े रामायण के प्रति सभी में एक अलग क्रेज देखने को मिला था। शो के चर्चा मे आते ही रामायण से जुड़े किरदारो की भी चर्चा होने लगी। लोग रामायण के किरदारों के बारे में जानकारी खोजने लगे। फैंस को इन किरदारों की रियल लाइफ में इंटरेस्ट आने लगा। तो वहीं रामायण के सभी किरदार सोशल मीडिया पर एक्टिव हो गए। इस बीच रामायण में सीता का रोल करने वाली दीपिका चिखलिया (Dipika Chikhlia) भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हो गयी हैं।
दीपिका अक्सर सोशल मीडिया के जरिए रामायण से जुड़ी फोटोज और वीडियोज के साथ अपनी लेटेस्ट अपडेट्स भी फैंस तक पहुंचाती रहती है। हाल ही में दीपिका चिखलिया ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह अपने पति हेमंत टोपीवाला (Hemant Topiwala) संग पर्सनल लाइफ से जुड़े कुछ सवालों के जवाब देती दिखायी दे रहीं हैं। वीडियो में आप देखते हैं कि दीपिका बताती हैं कि उनमें और उनके पति में पहले आई लव यू कौन बोलाता है। वहीं जब दोनों के बीच लड़ाई होती है तो पहले सॉरी कोई नहीं बोलता। यही नहीं सुबह तैयार होने में दीपिका से ज्यादा वक्त उनके पति हेमंत लगाते हैं। इस वीडियों में पति पत्नी दोनो ही सवालों के जवाब दे रहें हैं। सबसे मजेदार बात तो यह है कि कई सवालो का जवाब देते हुए दोनो ने खुद को बेहतर बताया है। ये वीडियो शेयर करते हुए दीपिका ने लिखा, 'बस मजेदार सामान, पति के साथ।' इस वीडियो को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। दरअसल, दीपिका ऐसे वीडियो कम ही डाली हैं।
आपको बता दें कि कुछ समय पहले दीपिका चिखलिया ने इंस्टा हैंडल से अपनी फैमिली की फोटो शेयर की थी। इस फोटो को शेयर करते हुए एक्ट्रस कैप्शन में लिखती हैं, 'परिवार : और परिवार की सुख-सुविधाएं... बीमारी, सेहत, मौज-मस्ती, बुरे समय में....दूसरें साथ छोड़ देते हैं लेकिन परिवार एक साथ खड़ा रहता हैं।' इस फोटो में आप उनके पूरे परिवार को एक साथ देख सकते हैं। फोटो में दीपिका के साथ उनके पति और दोनों बेटियां नजर आ रहीं थीं। फोटो में सभी बेहद खुश नजर आ रहे थे। वहीं फोटो में दीपिका वनपीस वेस्टर्न ड्रेस में काफी मॉडर्न लग रही हैं। दीपिका की इस फोटो को लोग ने बहुत पसंद किया था।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS