रामायण के सुग्रीव का निधन, राम चरित मानस का पाठ करते हुए निकले श्याम लाल के प्राण

रामायण के सुग्रीव का निधन, राम चरित मानस का पाठ करते हुए निकले श्याम लाल के प्राण
X
लोग पहले की तरह अब भी रामायण शुरू होने के समय अपना सब काम पूरा कर टीवी खोलकर बैठ जाते हैं। आज हर कोई दोबारा से रामायण देख रहा है और वो भी जिसने पहले रामानंद सागर की रामायण को नहीं देखा होगा। लेकिन ऐसे में रामायण के सुग्रीव यानी श्याम लाल जी के निधन की खबर सभी के लिए दुखदायी है।

1987 में दूरदर्शन में सबसे ज्यादा लोकप्रियता पाने वाले सुप्रसिद्ध धारावाहिक यानी रामांनद सागर की रामायण के सुग्रीव इस दुनिया में नहीं रहे। रामायण के सुग्रीव यानी ‌शयाम लाल जी का निधन पंचकूला के नजदीक कालका में हो गया। उनके घरवालों के मुताबिक, वो लंबे समय से कैंसर से लड़ रहे थे।

लंबे समय से थे बीमार

आज हर घर में टीवी पर दोबारा से रामायण देखा जा रहा है। लोग पहले की तरह अब भी रामायण शुरू होने के समय अपना सब काम पूरा कर टीवी खोलकर बैठ जाते हैं। आज हर कोई दोबारा से रामायण देख रहा है और वो भी जिसने पहले रामानंद सागर की रामायण को नहीं देखा होगा। लेकिन ऐसे में रामायण के सुग्रीव यानी श्याम लाल जी के निधन की खबर सभी के लिए दुखदायी है।

बने थे हनुमान भी

आपको बता दें कि रामानंद सागर की रामायण से श्याम लाल जी को खास लोकप्रियता मिली। इसके बाद रामायण के सुग्रीव यानी श्याम लाल ने जय हनुमान सीरियल में उन्होंने हनुमान का किरदार निभाया।

कई फिल्मों में भी किया काम

श्याम लाल ने हीर-रांझा, छैला बाबू, त्रिमूर्ति जैसी कई फिल्मों में भी काम किया। उनके निधन पर धारावाहिक रामायण में राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल और लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले अभिनेता सुनील लहरी ने शोक प्रकट किया। अरुण गोविल ने एक ट्वीट कर कहा है कि श्यामलाल जी लाजवाब अभिनेता थे।उनके निधन पर मुझे काफी दुख हुआ।

Tags

Next Story