Sapna Choudhary Ke Gane:हरे रंग का सूट पहनकर सपना चौधरी ने किया गजब डांस, वायरल हुआ वीडियो

Sapna Choudhary Ke Gane:हरे रंग का सूट पहनकर सपना चौधरी ने किया गजब डांस, वायरल हुआ वीडियो
X
सपना चौधरी का डांस देख आप भी रह जाएंगे हैरान। वीडियो पर हो रही व्यूज की बौछार

हरियाणवी क्वीन के नाम से देश के दिल्ली, एनसीआर ही नहीं कोने कोने तक मशहूर डांसर सपना चौधरी का हाल ही में एक और डांस वीडियो यू ट्यूब पर रिलीज हुआ है। इस गाने में सपना एक दम हॉट दिखने के साथ ही स्टेज पर बहुत ही बेहतरीन तरीके से परफॉर्म कर रही हैं। यही वजह है कि उनके फैंस उनके इस वीडियो भर भरकर प्यार दे रहे हैं। इतना ही नहीं सपना के इस वीडियो पर अब तक लाखों व्यूज आ चुके हैं। वह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर भी अपडेट रहती हैं।

दरअसल, हाल ही में हरियाणवी क्वीन सपना चौधरी का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर गदर मचाए हुए है। गाने को यूट्यूब पर काफी पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो में देसी क्वीन सपना चौधरी हरे रंग का सूट पहनकर स्टेज पर शानदार डांस करती हुई नजर आ रही हैं। उन्होंने यहां भी हरियाणवीं गाने बलम अल्टो पर बेहतरीन डांस किया है। उनका यह डांस सोशल मीडिया पर जमकर शेयर किया जा रहा है।

बता दें कि सपना चौधरी की हरियाणा की रहने वाली है। सपना चौधरी का जन्म 25 सितंबर 1990 में हुआ था। सपना चौधरी ने अपने करियर की शुरुआत पिता की मौत के बाद से ही कर घर को संभालने के लिए कर दी थी। सपना ने शुरुआत में आर्केस्ट्रा के साथ की थी। अपने घर को संभालने के लिए उन्होंने डांस को अपना करियर चुना। वो हरियाणा के कई रागिनी प्रतियोगिताओं में भाग लेती थी और स्टेज शो करती थीं। इसी के बाद उन्होंने हरियाणा और पंजाब के साथ देश दुनिया में अपनी पहचान बनाई। आज वह एक सेलिब्रेटी के रूप में जानी जाती है।

Tags

Next Story