सपना चौधरी और निरहुआ की जोड़ी मचाएगी धमाल, भोजपुरी और हरियाणवी के मिलन को होगा अलग अंदाज

हरियाणवी डांसर सपना चौधरी लाखों दिलों की रानी है। आज के समय में सपना चौधरी के पास कई बड़े प्रोजेक्ट्स है। सपना चौधरी को एक बड़े बजट की फिल्म ऑफर हुई है। जिसमें वो लीड रोल में नजर आने वाली है। ये फिल्म भोजपुरी फिल्म है। इस फिल्म में सपना चौधरी और भोजपुरी इंडस्ट्री के स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ नजर आएंगे। यूं तो लोगों को निरहुआ की जोड़ी आम्रपाली दुबे के साथ ज्यादा पसंद है, लेकिन इस फिल्म वो सपना चौधरी के साथ दिखेंगे।
भोजपुरी फिल्म में निरहुआ और सपना चौधरी की जोड़ी धमाल मचाने के लिए आने वाली है। ये फिल्म इन्लिक्स इंडिया के बैनर तले बनाई जाएगी। हालांकि अभी तक फिल्म का टाइटल तय नहीं हुआ है, लेकिन फैंस को पर्दे पर निरहुआ और सपना चौधरी की जोड़ी को देखने के लि बेकरार बैठे है। कहा जा रहा है कि ये भोजपुरी एक मेगा बजट फिल्म होगी। इस फिल्म के निर्देशन बृजेश मौर्या करेंगे। इस फिल्म को लेकर अभी कुछ ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।
बात करें अगर सपना चौधरी के करियर की तो, सपना चौधरी ने हरियाणवी डांसर के तौर पर अपने करियर की शुरूआत की थी। लेकिन उनकी लोकप्रियता विवादित शो 'बिग बॉस' शो के 11 सीजन से मिली। 'बिग बॉस 11' में वो ज्यादा हफ्तों तक तो नहीं टिक पाई, लेकिन कुछ ही दिनों में उन्होंने लोगों के दिलों में अपनी खास जगह बना ली थी। शो से बाहर आने के बाद उन्हें बॉलीवुड में काम मिला। बीते साल सपना ने गुपचुप तरीके से वीर साहू संग शादी की और अक्टूबर में बेटे को जन्म दिया। शादी का खुलासा बेटे के जन्म के बाद ही हुआ।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS