Sapna Choudhary Ke Gane: टाइट सूट में सपना चौधरी लग रही 'सुथरी', 'चुंदरी डांस' ने उड़ाए लोगों के होश

हरियाणवी डांसर सपना चौधरी जल्द ही भोजपुरी फिल्म 'मजनू' में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके अपोजिट कौन सा भोजपुरी सुपरस्टार होगा, ये अभी तक तय नहीं हुआ है, लेकिन चर्चाएं भोजपुरी एक्टर दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ के नाम पर ज्यादा हो रही है। ये फिल्म बड़े बजट की फिल्म होगी, जिसे सुशील वर्मा बना रहे है। जिस तरह सपना चौधरी हरियाणवी गानों पर अपने डांस से तहलका मचाती है, वैसे ही धमाका वो फिल्म के गानों में भी मचाएंगी।
आपको बता दें कि सपना चौधरी मनोज तिवारी रवि किशन समेत कई भोजपुरी स्टार्स के साथ इंडस्ट्री के लिए काम कर चुकी है। अपने डांस से भोजपुरी इंडस्ट्री को हिला चुकी है। इन दिनों सपना चौधरी का एक डांस वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सपना चौधरी हरियाणवी गाने 'इतनी सुथरी' पर डांस करती हुई नजर आ रही है। वीडियो में गाने की हर एक बीट पर डांस मूव्स साफ देखने को मिल रहे है। इस वीडियो को लोग काफी देखा जा रहा है।
सपना चौधरी की फैन फॉलोइंग बेहद जबरदस्त है। वो अपनी अदाओं से लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहती है। उनके गाने पूरे देश में धूम मचाते रहते है। हाल ही में सपना चौधरी का गाना 'मिल्की', 'बेटुऊ कंजूस', 'चटक-मटक', 'गुलदस्ता' जैसे गाने रिलीज हुए, जो सुपरहिट रहे। हर गाने में सपना का नया अंदाज ही देखने को मिला। इस वीडियो को अब तक करोड़ों लोग देख चुके है। आप भी देखिए सपना चौधरी के शानदार डांस मूव्स से भरे इस वीडियो को...
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS