Haryanvi 2021: 'बटेऊ कंजूस' से परेशान सपना चौधरी, 100 रुपए मांगने पर मिलते है 10 रुपए

हरियाणवी गानों ने सोशल मीडिया पर धमाल मचाया हुआ है। बॉलीवुड गानों की तरह हरियाणवी गाने भी काफी पसंद किए जाते है। हरियाणवी इंडस्ट्री की बात जब भी होती है तो सपना चौधरी का नाम सबसे पहले आता है। सपना चौधरी सोशल मीडिया की क्वीन कही जाती है। उनका हर एक गाना तेजी से वायरल होता है। पुराने हो या फिर नए... सपना चौधरी का गाना सुपरहिट रहता ही रहता है। सपना चौधरी का एक नया गाना रिलीज हो गया है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे सपना चौधरी के इस नए हरियाणवी गाने का नाम 'बटेऊ कंजूस' है। गाना काफी पसंद किया जा रहा है। इस गाने ने इंटरनेट पर धमाल मचा दिया है। गाने में सपना चौधरी हाउसवाइफ है, जो अपनी शादीशुदा जिंदगी से परेशान है। उनका पति शराब पीने का आदी दिखाया गया है। जब वो अपने पति से पैसे मांगती है, तो उनके पति टालमटोल कर देता है। इस पर सपना चौधरी उन्हें 'बटेऊ कंजूस' कहती है।
सपना चौधरी के गाने 'बटेऊ कंजूस' को सुरेंद्र रोमियो और अनु कदयान ने गाया है। वही गाने के बोल आरके लहरी ने लिखा है जबकि गाने में संगीत देने का काम जीआर म्यूजिक ने किया है। सपना चौधरी के करियर की बात करें तो उन्होंने हरियाणा की ऑर्केस्ट्रा पार्टी के साथ मिलकर अपने करियर की शुरुआत की थी। धीरे-धीरे सपना चौधरी हरियाणा और आस पास के राज्यों में रागिनी के कार्यक्रमों हिस्सा लेने लगीं और उनकी फैन फॉलोइंग बढती गई। जब सपना चौधरी 'बिग बॉस 11' का हिस्सा बनीं, तो उनकी फैन फॉलोइंग में जबरदस्त उछाल आया।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS