काजोल को समधन नहीं बनाना चाहते शाहरूख खान, आर्यन और न्यासा के रिश्ते पर दिया ऐसा रिएक्शन

'दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे' (Dilwale Dulhania Le Jayenge) की सिमरन यानी काजोल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। वो अपने बेबाक बयानों के लिए जानी जाती है। सोशल मीडिया पर काजोल का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में काजोल, शाहरुख खान के बेटे आर्यन और अपनी बेटी न्यासा को लेकर बात कर रही है। वीडियो करण जौहर के शो 'कॉफी विद करण' की छोटी सी क्लिप है। इस क्लिप में काजोल, शाहरुख और रानी मुखर्जी नजर आ रहे है।
वीडियो में करण (Karan Johar), काजोल से पूछते दिख रहे है कि आज से 10 साल बाद अगर आर्यन और न्यासा भाग जाते है तो आपका क्या रिएक्शन होगा? इस पर काजोल मस्ती भरे अंदाज में कहते है- 'दिलवाले दूल्हा ले जाएंगे', ये सुन शाहरुख (Shahrukh Khan) कन्फ्यूज हो जाते है और कहते है कि मुझे जोक समझ नहीं आया। मुझे तो इस बात का डर है कि अगर काजोल मेरी रिश्तेदार बन गईं तो, इस बारे में सोच भी नहीं सकता। शाहरुख की इस बात पर काजोल (Kajol) और रानी दोनों हंसने लगते है।
आपको बता दें कि हाल में काजोल ने अपनी बेटी के लिए एक पोस्ट लिखा- 'मेरी प्यारी बेटी मुझे आपमें सबसे ज्यादा आपका यूनिक पाइंट ऑफ व्यू पसंद है। ये हमेशा मुझसे थोड़ा-सा अलग होता है और बाकी सभी चीजों को बिल्कुल अलग तरह से दिखाता है। ऐसा करना मेरे लिए बहुत कठिन है।' आपको बता दें कि न्यासा सिंगापुर में अपनी पढ़ाई कर रही है। फिलहाल, काजोल न्यासा के साथ सिंगापुर में ही है जबकि अजय देवगन अपने बेटे युग के साथ मुंबई में है। वर्कफ्रंट की बात करें तो आखिरी बार काजोल फिल्म 'तान्हाजी' में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके साथ अजय देवगन और सैफ अली खान लीड रोल में थे।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS