दिल्ली के लोनी में स्वामी ओम का निधन, एक्ट्रेस पर पेशाब फेंकने से लेकर लोकसभा चुनाव लड़ने तक खूब रहे चर्चाओं में...

दिल्ली के लोनी इलाके में 'बिग बॉस 10' (Bigg Boss) के कंटेस्टेंट रहे स्वामी ओम (Swami Om) का निधन हुआ। उन्होंने डीएलएफ अंकुल विहार स्थित अपने घर में आखिरी सांस ली। बताया जा रहा है कि स्वामी ओम कई महीनों से बीमार चल रहे थे। जिसके चलते उनका इलाज दिल्ली के एम्स हॉस्पिटल में भी चल रहा था। तीन महीने पहले ही स्वामी ओम के कोरोना पॉजीटिव होने की खबर सामने आई थी। 15 दिन पहले ही पैरालिसिस होने की भी खबर सामने आई।
जिसके चलते उनकी हालत बिगड़ती चली गई और उनकी निधन हो गया। अब उनका अंतिम संस्कार दिल्ली के निगम बोध घाट पर किया जाएगा। स्वामी ओम कई बार विवादों में आए। स्वामी ओम को बिग बॉस में महिलाओं के लिए कई बार अपशब्दों का इस्तेमाल किया। बर्दाश्त से बाहर तब हुआ, जब स्वामी ओम ने अपना पेशाब दूसरे कंटेस्टेंट बानी जे और रोहन पर फेंक दिया। उनकी इस हरकत के बाद तो बिग बॉस ने उन्हें घर से बेघर कर दिया।
#SwamiOm no doubt created many controversies and some of his act was really hard to forgive.But we cant deny the fact that he made people laugh.Was super entertaining.He left us and it is final time to forgive his idiotism and pray for the departed soul.I wish he rest in peace! pic.twitter.com/5QHb3buFHP
— Manu Punjabi (@manupunjabim3) February 3, 2021
इसके अलावा, स्वामी ओम लोकसभा चुनाव लड़ने की घोषणा के चलते भी चर्चाओं में रहे। साल 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में स्वामी ओम ने नई दिल्ली से चुनाव लड़ने की घोषणा की। स्वामी ओम ने अपने एक बयान में कहा कि वो दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के 'हिंदू-विरोधी' रवैये के खिलाफ लड़ेंगे। उन्होंने नई दिल्ली जिले के निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय में नामांकन भी दाखिल किया।
आपको बता दें कि इस सीट से बीजेपी की ओर से मीनाक्षी लेखी और कांग्रेस ने अजय माकन को चुनावी मैदान में उतारा था। स्वामी ओम ने एक टीवी चैनल पर लाइव शो के दौरान स्टूडियो में महिला से मारपीट की थी। स्वामी ओम पर कई बार हमला हो चुका है। इसके अलावा महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने के मामले में स्वामी ओम की पिटाई भी हो चुकी है। इन सब के अलावा, उनके भाई ने केस दर्ज कराया और 9 साल पहले दुकान से साइकिलें और कुछ दस्तावेज चुराने का आरोप लगाया। इस एक मामले में उन्हें गिरफ्तार किया गया था।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS