जातिसूचक शब्द का इस्तेमाल करने पर इन एक्ट्रेसेस की बढ़ी मुश्किलें, SC/ST Act के तहत FIR दर्ज

जातिसूचक शब्द का इस्तेमाल करने पर इन एक्ट्रेसेस की बढ़ी मुश्किलें, SC/ST Act के तहत FIR दर्ज
X
पिछले दिनो जातिसूचक शब्दो का इस्तेमाल करने पर टीवी इंडस्ट्री की दो अभिनेत्रियों को ट्रोल कर दिया गया था। एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता और यूविका चौधरी के खिलाफ अलग- अलग जगहों पर एफआईआर दर्ज करा दी गयी है।

पिछले दिनो जातिसूचक शब्दो का इस्तेमाल करने पर टीवी इंडस्ट्री की दो अभिनेत्रियों को ट्रोल कर दिया गया था। ट्विटर पर दोनो के खिलाफ हैशटैग ट्रेंड करवा कर लोग उनकी गिरफ्तारी की मांग करने लग गए थे। आपको बता दें कि पहले तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Tarak Mehta Ka Ooltah Chashma) की बबिता जी यानि की एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता (Munmun Dutta) के खिलाफ #ArrestMunmunDutta ट्रेंड करने लगा था। उसके कुछ ही दिनो बाद एक्ट्रेस युविका चौधरी (Yuvika Chaudhary) के खिलाफ ट्विटर पर #ArrestYuvikaChaudhary ट्रेंड करवा कर दोनो एक्ट्रेसेस की गिरफ्तारी की मांग होने लगी थी।

बता दें कि पिछले दिनो एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता और युविका चौधरी ने अपने- अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वीडियोज़ शेयर करने को लेकर चर्चा में थी। दोनो ही अभिनेत्रियों ने अपने- अपने वीडियो में जातिसूचक शब्दो का इस्तेमाल किया था। दरअसल पहले एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता की एक वीडियो वायरल होने लगी जिसमें उन्हें जातिसूचक शब्द बोलते सुना गया जिसके बाद से लोग उन्हें ट्रोल कर उनकी गिरफ्तारी की मांग करने लगे। अपनी गलती का एहसास होते ही मुनमुन दत्ता ने सोशल मीडिया से अपनी पुरानी वीडियो डिलीट कर एक नई वीडियों अपलोड की थी। इस वीडियों में उन्होंने अपने पुराने वीडियो के लिए माफी मांगी और कहा कि हिंदी भाषा की जानकारी न होने के कारण ऐसी गलती हुई।

इस घटना के कुछ ही दिनो बाद ट्विटर पर लोग एक और अभिनेत्री की गिरफ्तारी की मांग करने लगे दरअसल हुआ ठीक वैसा ही था, जो मुनमुन दत्ता ने किया था। युविका चौधरी ने अपने ब्लॉग के लिए वीडियो बनाते समय एक जातिसूचक शब्द का इस्तेमाल किया। इस वीडियो के वायरल होने और अपनी गिरफ्तारी की मांग उठते देख। यूविका ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर माफी मांगते हुए एक पोस्ट शेयर किया। उन्होंने बताया कि शब्द का मतलब पता न होने के कारण ही ऐसा हुआ।

अब दोनो के खिलाफ अलग- अलग जगहों पर एफआईआर दर्ज की गयी हैं। जहां मुनमुन दत्ता के खिलाफ अंधेरी के अंबोली पुलिस स्टेशन में धारा 295A के तहत 26 मई को अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति अधिनियम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कई गई है। वहीं एक्ट्रेस युविका चौधरी के खिलाफ हांसी पुलिस ने अनुसूचित जाति व जनजाति अत्याचार अधिनियम के तहत एक FIR दर्ज की है। दोनो ही संबंधो में पुलिस का कहना हैं कि जल्द ही कार्रवाई शुरु कर नोटिस जारी किया जाएगा। जिसके बाद गिरफ्तारी होने की संभावना हैं।

Tags

Next Story