Tik Tok पर छाई 'कपिल शर्मा शो' की चिंकी और मिंकी, अदाएं देख कायल हुए फैंस

Tik Tok पर छाई कपिल शर्मा शो की चिंकी और मिंकी, अदाएं देख कायल हुए फैंस
X
कपिल शर्मा शो में दो बहनें चिंकी और मिंकी ने दर्शकों को खूब हंसाया। शो में एंट्री बेशक कम वक्त के लिए हो, लेकिन ये दोनों बहनें अपनी टैलेंट से लोगों के दिलों में जगह बना ही लेती थी। अब इन दोनों बहनों के कुछ टिक टॉक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे है।

सोनी टीवी (Sony TV) पर प्रसारित 'द कपिल शर्मा शो' (The Kapil Sharma Show) टीआरपी की टॉप लिस्ट में शुमार है। शो में टीम भी लाजवाब है.. एक तरफ चंदन प्रभाकर (Chandan Prabhakar) 'चंदू चायवाला' बनकर लोगों को हंसाता है, तो वहीं कृष्णा अभिषेक (Krishna Abhishek) 'सपना' बन मसाज के ऐसे ऐसे तरीके बताती है, जिसे सुन दर्शक तो दर्शक खुद कपिल शर्मा (Kapil Sharma) भी हंसी नहीं रोक पाते, लेकिन शो में लोग दो और सदस्यों को काफी मिस कर रहे है.. और इन सदस्यों का नाम है चिंकी और मिंकी (chinky minky)...


चिंकी और मिंकी ने शो के जरिए तो नाम कमाया ही.. साथ ही टिक टॉक के जरिए लोगों के दिलों पर राज भी किया। फैंस उनकी टिक टॉक की वीडियोज को काफी पसंद कर रहे है। इनकी वीडियो को कुछ ही मिनटों में हजारों व्यूज मिल जाते है..


ये वीडियो फैंस की फेवरेट वीडियोज में से एक है। वीडियो में दोनों 'वॉर' फिल्म के गाने 'घूंघरु टूट गए' गाने पर डांस कर रही है। हर एक धुन पर इनका डांस स्टेप लोगों को काफी पसंद आ रहा है।


इस वीडियो में दोनों बेहद क्यूट लग है। वीडियो में दोनों पंजाबी गाने 'एक तेरा सूट, एक तेरी गाणी' पर डांस कर रही है। इस वीडियो में उनकी ड्रेस बेहद खूबसूरत लग रही है।


इस वीडियो में दोनों मस्ती करती नजर आ रही है.. वीडियो में दोनों ने व्हाइट टी शर्ट पहनीं हुई है। दोनों ने टी शर्ट टाई की हुई है। इस वीडियो में उनकी कॉमेडी को देख हंस हंस कर लोट पोट हो गए है।


इस वीडियो में दोनों के बीच एक लड़का फंसता हुआ नजर आ रहा है। दोनों 'कंजूस है, पूरा मक्खीचूस है' गाने पर डांस कर रही है। दोनों पिंक कलर की ड्रेस में बेहद हॉट लग रही है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story