अपने पति से ज्यादा कमाती हैं ये टीवी एक्ट्रेसेस, स्टारडम में भी छोड़ा हुआ हैं पीछे

बॉलीवुड से लेकर टीवी इंडस्ट्री तक कई ऐसे सितारें है, जिन्हें आप बेहद पसंद करते है। टीवी कपल्स की बात करें, तो आज के वक्त में टीवी कपल्स बॉलीवुड कपल्स से ज्यादा सुर्खियां बटोर रहे है। इन कपल्स ने अपने पार्टनर का हाथ तब थामा, जब उनका करियर ऊंचाईयों पर था। आज हम आपको कुछ ऐसे कपल्स की बारे में बताएंगे, जिसमें एक्ट्रेस स्टारडम और कमाई के मामले में अपने पतियों से बेहद आगे है। लेकिन स्टारडम और कमाई कभी भी इन कपल्स के प्यार के बीच में नहीं आया।
दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi)- टीवी का सबसे चर्चित सीरियल 'ये है मोहब्बतें' (Yeh Hai Mohabbatein) की फेम दिव्यांका त्रिपाठी 8 जुलाई 2016 को टीवी एक्टर विवेक दहिया से शादी की थी। एक्टिंग की दुनिया में दिव्यांका ने विवेक दहिया से पहले कदम रखा था। स्टारडम के मामले में वो अपने पति से काफी आगे हैं। वहीं उनको नए-नए प्रोजेक्ट्स ऑफर होते रहते है। वो एपिसोड के लिए 90 हजार से एक लाख रूपए तक चार्ज करती हैं।
दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar)- बिग बॉस 12 (Bigg Boss 12) की विनर दीपिका कक्कड़ ने 22 फरवरी 2018 को अपने ब्वॉयफ्रेंड शोएब इब्राहिम से शादी की थी। शोएब इब्राहिम से उनकी मुलाकात 'ससुराल सिमर का' सीरियल की शूटिंग के दौरान हुई थी। इस सीरियल ने दीपिका कक्कड़ को एक नई पहचान दिलाई। वहीं बिग बॉस ने शोहरत। दीपिका कक्कड़ के मुकाबले शोएब इब्राहिम का करियर थोड़ा फीका है। ऐसे में स्टारडम की बात हो या फिर कमाई की, तो दीपिका कक्कड़ की आगे है। दीपिका एक एपिसोड के 80 हजार रुपए चार्ज करती हैं।
भारती सिंह (Bharti Singh)- टीवी की सबसे पॉपुलर कॉमेडियन भारती सिंह ने 3 दिसंबर 2017 में हर्ष लिंबाचिया (Haarsh Limbachiyaa) से शादी की। हर्ष लिंबाचिया एक स्क्रीप्ट राइटर है। वो धीरे-धीरे टीवी पर अपना नाम कमा रहे है। इसके पीछे उनकी पत्नी भारती का हाथ है। अकेले भारती सिंह (Bharti Singh Salary) की सलाना कमाई 15 करोड़ रुपए है, जो हर्ष लिंबाचिया से कमाई से दोगुनी है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS