Tik Tok पर 'लंहगा' सांन्ग का क्रेज, अंकल-आंटी से लेकर टीवी स्टार तक सभी ने बनाए शानदार वीडियो

'टिक टॉक' (Tik Tok) दिनों दिन पॉपुलर होता है। लोगों को टिक टॉक बनाने की मानो आदत सी होने लगी है। इन दिनों टिक टॉक पर जस मानस का पंजाबी गाना 'लंहगा' काफी फेमस हो रहा है। यूटयूब के साथ-साथ इस गाने ने टिक टॉक पर लोगों को अपना दिवाना बना लिया है।
पहले बात करते है इस क्यूट सी लड़की के बारे में... वीडियो में ये क्यूट सी लड़की 'लंहगा' गाने पर डांस कर रही है। डांस करते हुए उसका कोई वीडियो बना रहा है। वीडियो में आप देख सकते है कि लड़की को डांस वहां खड़े लोगों को काफी पसंद आ रहा है।
ये है टिक टॉक स्टार रियाज... रियाज टिक टॉक पर काफी फेमस है... वीडियो में वो 'लंहगा' गाने पर डांस करते हुए नजर आ रहे है। रियाज की फैन फोलाइंग लड़कियों में ज्यादा है। उनकी क्यूटनेस सभी को पसंद आती है।
टिक टॉक का खुमार न सिर्फ यंग जनरेशन पर चढ़ा हुआ बल्कि बुजुर्ग भी टिक टॉक के आदी हो गए है। टिक टॉक के आंटी अंकल के नाम से मशहूर इन कपल ने भी 'लंहगा' गाने पर जबरदस्त वीडियो बनाया। इनका स्वाति कुक्कू सुन्नू के नाम से टिकटॉक अकाउंट है।
ये है टिक टॉक की एक्ट्रेस आरिशफा खान... इन्होंने भी 'लंहगा' गाने पर वीडियो बनाया। इस वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे है। इस वीडियो को अब तक 50 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके है।
इस गाने का टिक टॉक बनाने की क्रेज टिक टॉक स्टार के अलावा, टीवी स्टार पर भी दिखा। 'तुझसे है राब्ता' की कल्याणी यानी एक्ट्रेस रिम ने भी इस सॉन्ग पर टिक टॉक बनाया। उनके इस वीडियो का काफी पसंद किया जा रहा है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS