12वीं बोर्ड में इस टीवी एक्ट्रेस के आए इतने नंबर, रिजल्ट देख फैंस भी रह गए हैरान

टीवी की क्यूट और चाइल्ड आर्टिस्ट अनुष्का सेन ने 12वीं में बेहतरीन स्कोर किया है। अनुष्का के फैन उनका रिजल्ट जानने के बाद काफी खुश है। अनुष्का के 12वीं बोर्ड एग्जाम में 89.4% मार्क्स आए है। रिजल्ट के बाद से अनुष्का काफी खुश है। उन्होंने इसकी जानकारी खुद अपने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए दी। अनुष्का ने स्टोरी में लिखा- 'आप सभी को ये बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि 12वीं के बोर्ड एग्जाम में मैंने 89.4 पर्सेंट स्कोर किए हैं।'
अनुष्का सेन (Anushka Sen) ने पढ़ाई और एक्टिंग के बीच एग्जाम की तैयारियों को इस तरह मैनेज किया है, कि उनकी तैयारी पर न तो दवाब आया और न ही किसी तरह की परेशानी। आपको बता दें कि अनुष्का सेन इन दिनों 'बालवीर' टीवी शो की शूटिंग में काफी बिजी है। वो इससे पहले 'देवों के देव महादेव' और 'इंटरनेट वाला लव' में काम कर चुकी हैं। इसके अलावा, अनुष्का सेन इंडियन क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी के साथ 14 विज्ञापन भी कर चुकी हैं।
अनुष्का को बचपन से ही एक्टिंग का काफी शौक था। इसमें उनके पिता ने काफी साथ दिया। अनुष्का सेन ने एक इंटरव्यू में कहा कि आज इतनी कम उम्र में मैंने जो सफलता हासिल की है, उसका श्रेय सिर्फ मेरे पिता को जाता है। अनुष्का सेन ने अपने करियर की शुरूआत राकेश ओम प्रकाश मेहरा की एक म्यूजिक वीडियो 'हमको है आशा' से की थी। इसके बाद वो आगे बढ़ती गई। अनुष्का की सोशल मीडिया की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। इंस्टाग्राम पर अनुष्का सेन के करीब 9 मिलियन फॉलोअर्स हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS