कोरोना की चपेट में आईं अब ये एक्ट्रेस, हिना खान के साथ कर चुकीं है काम

टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' एक्ट्रेस दिव्या भटनागर के रिपोर्ट कोरोना पॉजीटिव आने की खबर सामने आ रही है। इसकी जानकारी दिव्या भटनागर की मां ने दी। बताया जा रहा है कि दिव्या भटनागर को 26 नवंबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत नाजुक बनीं हुई है। उन्हें वेंटीलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। आपको बता दें कि दिव्या को निमोनिया हुआ था। जिसके बाद से उनकी तबीयत बिगड़ने लगी है।
दिव्या भटनागर की मां ने बताया- 'दिव्या की हालत के बारे में पता चलते ही मैं और मेरा बेटा मुंबई आ गए। अभी उनकी हालत क्रिटिकल है और वेंटीलेटर सपोर्ट पर है। आपको बता दें कि दिव्या भटनागर के इंस्टाग्राम अकाउंट से एक फोटो शेयर की गई थी। ये फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। फोटो में दिव्या को बेड पर लेटे हुए देखा जा सकता है। इस फोटो के कैप्शन में दिव्या के लिए दुआ करने की बात कही गई है।
बताया जा रहा है कि दिव्या की शादी में काफी परेशानी आ रही थीं, जिसकी वजह से वो काफी परेशान थीं। आपको बता दें कि दिव्या भटनागर ने साल 2019 के दिसंबर में गगन नाम के शख्स से शादी की थी। गगन कई रियलिटी शो से जुड़ा हुआ है। बताया जा रहा है कि गगन ने अब घर छोड़ दिया है और दिव्या अपने घर में अकेली रह रही है। करियर की बात करें तो दिव्या भटनागर सीरियल 'तेरा यार हूं मैं' की शूटिंग कर रही थीं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS