बिगबॉस कंटेस्टेंट विशाल और मधुरिमा की एक बार फिर बढ़ेंगी नजदीकियां

बिगबॉस कंटेस्टेंट विशाल और मधुरिमा की एक बार फिर बढ़ेंगी नजदीकियां
X
विशाल आदित्य और मधुरिमा तुल्ली सलाम ए इश्क नाम के एक स्पेशल एपिसोड में साथ आएंगे। इस स्पेशल एपिसोड में दोनों एक्स कपल एक लव सीन करते हुए नजर आएंगे।

बिग बॉस कंटेस्टेंट रहे विशाल और मधुरिमा एक बार फिर साथ नजर आने वाले हैं। हमने बिग बॉस में देखा है कि कैसे दोनों के बीच जरा जरा सी बातों को लेकर विवाद हो जाता था और उसी विवाद के कारण मधुरिमा तुल्ली को बिग बॉस से बाहर भी निकाल दिया गया था।

दरअसल मधुरिमा तुल्ली ने बिग बॉस के एक एपिसोड में अपने एक्स बॉयफ्रेंड विशाल आदित्य सिंह को फ्राई पैन से मारा था। जिसके बाद दोनों को बिग बॉस ने जेल में डाल दिया था और वीकेंड पर सलमान खान ने मधुरिमा के व्यव्हार को हिंसक करार देते हुए उन्हें घर से बेघर कर दिया था। विशाल आदित्य रॉय और मधुरिमा तुल्ली की इस लड़ाई को देखकर सभी दर्शकों को लगा कि अब ये दोनों आपस में कभी भी नहीं मिलेंगे।


विशाल आदित्य सिंह और मधुरिमा तुल्ली सलाम ए इश्क शो में आएंगे नजर

विशाल और मधुरिमा अब एक नए टीवी शो में नजर आने वाले हैं। खबरों के मुताबिक विशाल आदित्य और मधुरिमा तुल्ली सलाम ए इश्क नाम के एक स्पेशल एपिसोड में साथ आएंगे। इस स्पेशल एपिसोड में दोनों एक्स कपल एक लव सीन करते हुए नजर आएंगे।

ये पूरा स्पेशल शो करीब दो घंटे तक दिखाया जाएगा। जिसमें इनके आलावा और कई जानी मानी जोड़िया परफॉरमेंस देती नजर आएगी। इस शो में रूही चतुर्वेदी और मानित, प्रिंस और युविका, शब्बीर और सृति आदि जोड़ियां परफॉरमेंस देती नजर आएंगी।


विशाल और मधुरिमा

बिग बॉस 13 से पहले विशाल और मधुरिमा डांस प्रोग्राम नच बलिए में साथ आए थे लेकिन विवाद होने के बाद दोनों कपल एक दूसरे से अलग हो गए थे। बिग बॉस 13 में विशाल बतौर कंटेस्टेंट शामिल हुए और बाद में वाइल्ड कार्ड एंट्री के तौर पर मधुरिमा की एंट्री हुई थी। बिग बॉस में भी दोनों कपल्स के बीच कई बार झगडे हुए जिसे सुलझाने के लिए कई बार अन्य सदस्यों को भी हस्तक्षेप करना पड़ा था।




Tags

Next Story