बैकलेस ड्रेस में बोल्ड अंदाज में नजर आईं सुहाना खान, सोशल मीडिया पर मचाया बवाल

बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान (Shahrukh Khan) इंडस्ट्री में काफी मशहूर हैं और उनकी बेटी सुहाना खान (Suhana Khan) भी डेब्यू से पहले ही काफी पॉपुलर हैं। सुहाना को लोग खूब पसंद करते हैं और वह हमेशा अपने अंदाज से फैंस का दिल जीत लेती हैं। सुहाना का आए दिन ग्लैमरस अंदाज देखने को मिल रहा है। हाल ही में इस स्टार किड ने जो फोटो शेयर की उसमें सुहाना कमाल की लग रही हैं। इस तस्वीर में उनका ग्लैमरस लुक उनके चाहने वालों के होश उड़ सकते हैं। अपने फैशन स्टेटमेंट के लिए जानी जाने वाली, सुहाना खान इंडस्ट्री में फैन्स के बीच लाइमलाइट बटोरना बखूबी जानती हैं।
उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपने नवीनतम फोटोशूट से एक आकर्षक लुक साझा किया। सुहाना ने इंस्टा स्टोरी पर अपनी यह बोल्ड फोटो शेयर की है जिसमें वह बला की खूबसूरत नजर आ रही हैं। इस तस्वीर में, सुहाना एक ब्लैक बैकलेस गाउन में नजर आ रही हैं। अपने बालों को मेसी बन बनाकर सुहाना ने अपने लुक को लाइट मेकअप और हूप इयररिंग्स के साथ पूरा किया। इस स्टोरी के साथ उन्होंने ब्लैक हार्ट इमोजी भी अपने फैन्स के साथ शेयर किया है। सुहाना का यह लुक सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और फैन्स अपना प्यार लूटा रहे हैं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो सुहाना जल्द ही जोया अख्तर की 'द आर्चीज' से बॉलीवुड में अपनी शुरुआत करेंगी। वह श्रीदेवी और बोनी कपूर की छोटी बेटी खुशी कपूर और अमिताभ बच्चन के नाति अगस्त्य नंदा के साथ नजर आएंगी। हालांकि डेब्यू से पहले सुहाना लोगों के बीच अच्छी खासी फैन फॉलोइंग बना रही हैं। किंग खान की लाडली लाखों लोगों के दिल की धड़कन बन चुकी हैं। सुहाना इन दिनों अपने नए लुक से फैन्स को ओ खूब इम्प्रेस कर रही हैं। सुहाना आए दिन अपने ग्लैमरस लुक को दिखाने में आगे रहती हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS