The Big Picture: सोनाक्षी की बात करते वक्त इमोशनल हुए शत्रुघ्न सिन्हा, देखें वीडियो

The Big Picture: सोनाक्षी की बात करते वक्त इमोशनल हुए शत्रुघ्न सिन्हा, देखें वीडियो
X
रिएलिटी शो 'द बिग पिक्चर' (The Big Picture) इन दिनों टेलिविजन पर छाया हुआ है। शो पर आम आदमी के साथ साथ सेलिब्रिटी भी आते हैं। इस बार रणवीर सिंह (Ranveer Singh) के शो 'द बिग पिक्चर' पर शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha) और उनकी बेटी सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) आए हैं।

रिएलिटी शो 'द बिग पिक्चर' (The Big Picture) इन दिनों टेलिविजन पर छाया हुआ है। शो पर आम आदमी के साथ साथ सेलिब्रिटी भी आते हैं। इस बार रणवीर सिंह (Ranveer Singh) के शो 'द बिग पिक्चर' पर शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha) और उनकी बेटी सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) आए हैं। हाल ही में सोशल मीडिया (Social Media) पर इसका प्रोमो वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में शत्रुघ्न सिन्हा अपनी बेटी सोनाक्षी के बारे में बात करते वक्त इमोशनल होते हुए दिख रहे हैं।

वीडियो की शुरुआत में रणवीर सिंह वेटेरन एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा का इंट्रोडक्शन देते हुए नजर आते हैं। इसके बाद आप वीडियो में शत्रुघ्न को डांस करते हुए देख सकते हैं, जिसे देखकर सोनाक्षी हैरान रह जाती हैं। वह बोलती हैं, "रणवीर सिंह को देख के लोगों को क्या हो जाता है? यह क्या है यार? मैंने पहली बार उन्हें इस तरह डांस करते देखा है।" इस पर शत्रुघ्न कहते हैं, "बहुत जान है अभी।" इसके साथ ही शत्रुघ्न ने अपने आइकॉनिक डायलॉग, 'खामोश' के बारे में बात की, और बताया कैसे लोग उनसे ये डायलॉग सुनने की रिक्वेस्ट करते हैं। इसके बाद सोनाक्षी ने कहा कि जब उनके डैड से पूछा गया कि वह अपनी बायोपिक में किसे उनका रोल करते हुए देखना चाहते हैं तो उन्होंने रणवीर का नाम लिया। फिर रणवीर ने शत्रुघ्न का एक फेमस डायलॉग बोलकर ऑडिशन दिया।

सोनाक्षी को पहली बार बड़े पर्दे पर देखने की बात करते ही शत्रुघ्न भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि वह उनकी पहली फिल्म 'दबंग' (Dabangg) देखने के लिए सालों बाद थिएटर गए और उन्हें लगा कि 'एक स्टार का जन्म हो चुका है'। उन्होंने कहा, "अब जो है स्टारडम और ग्लैमर कहीं लेके न चला जाए, मां-बाप से दूर ना कर दे।" अपने डैड की बात सुनते हुए सोनाक्षी ने उन्हें गले से लगाया और कहा कि ऐसा कभी नहीं होगा। उन्होंने आंसू रोकते हुए कहा कि यह उनके लिए एक 'गर्व का क्षण' था।

Tags

Next Story