विवादों पर अदा शर्मा का बयान, कहा- यौन शोषण को कैसे साबित करेंगे

विवादों पर अदा शर्मा का बयान, कहा- यौन शोषण को कैसे साबित करेंगे
X
Adah Sharma: द केरल स्टोरी की सफलता के साथ अदा शर्मा भी लाइमलाइट में बनी हुई हैं। इस बार एक्ट्रेस ने फिल्म की कहानी को लेकर बात की है।

Adah Sharma on The Kerala Story: द केरल स्टोरी स्टारर अदा शर्मा (Adah Sharma) फिल्म की सफलता को एंजॉय कर रही हैं। फिल्म के शानदार प्रदर्शन के बाद एक्ट्रेस भी लाइमलाइट में छाई हुई हैं। हाल ही में फिल्म के निर्देशक सुदिप्तो सेन (Sudipto Sen) ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान अदा ने द केरल स्टोरी से जुड़े 32000 महिलाओं की संख्या पर चल रहे विवाद पर चुप्पी तोड़ी।

अदा शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान फिल्म को लेकर बात की। एक्ट्रेस ने मूवी में दिखाई गई लड़कियों की कहानी को लेकर कहा कि मैंने खुद उन लड़कियों से बात की है, जो इन सभी चीजों को झेल चुकी हैं। अदा का कहना है कि बतौर एक्ट्रेस उन्होंने उन लड़कियों से बात कर उनके दर्द को समझा है।

यौन शोषण कैसे कर सकते हैं साबित

अदा ने अपनी बात पूरी करते हुए कहा कि 15 लोगों ने आपका यौन शोषण किया। मुझे नहीं पता कि आप इस बात को कैसे साबित कर सकते हैं। एक महीने के समय में 15 लोगों ने रोज आपके साथ दुष्कर्म किया तो आप इस चीज को कैसे साबित कर पाएंगे। एक्ट्रेस ने फिल्म में अपने किरदार के बारे में बात करते हुए कहा कि शालिनी के साथ प्यार में धोखा हुआ। आखिर वो इसकी क्या शिकायत दर्ज करवाएगी, मुझे इस बारे में नहीं पता है। लेकिन क्या ये अपराध में शामिल नहीं होता है। अदा ने सवाल उठाया कि क्या यौन शोषण को काउंट नहीं किया जाता है क्योंकि हम उसके बारे में लिख कर नहीं साबित कर सकते कि उस लड़के ने किस तरह से क्या कुछ किया और उसके बाद दूसरे ने क्या किया।

26 पीड़ित महिलाओं को किया गया पेश

दरअसल, फिल्म के डायरेक्टर सुदीप्तो सेन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में केरल राज्य से 26 पीड़िताओं को बुलाया गया। ये वो पीड़ित महिलाएं थी जो धर्मांतरण का शिकार हो चुकीं थी। हालांकि, इन 26 महिलाओं में तीन-चार को छोड़कर बाकी सभी ने अपने चेहरों को स्कार्फ से कवर किया था।

अदा शर्मा ने लड़कियों को बताया बहादुर

अदा शर्मा ने इन लड़कियों को लेकर कहा कि वो सभी काफी बहादुर हैं और बहुत कुछ डिजर्व करती हैं। इसका कारण बताते हुए एक्ट्रेस ने कहा कि वह यहां पर आई हैं और उन्हें पता है कि उन्हें नीचा दिखाया जा सकता है, उनसे उल्टे सीधे सवाल भी पूछे जा सकते हैं। फिर भी वो आई हैं। वो सच में काफी बहादुर हैं।

Tags

Next Story