Bhojpuri Gana: पवन सिंह के गाने 'पुदीना ऐ हसीना' पर धमाल मचा रहा नन्हा लड़कवा, देखें वायरल वीडियो

भोजपुरी गानों का हर उम्र के दर्शकों के बीच खूब क्रेज़ है। सोशल मीडिया पर इन गानों को चाहने वालों की अलग ही फैन फॉलोइंग है। ऐसा ही एक छोटा बच्चा है जो इन्हीं गानों पर वीडियो बना कर खूब फेमस है। इस बच्चे के इंस्टाग्राम का यूजर नेम अनुज यादव (Anuj Yadav) है। अनुज यादव के इंस्टा हैंडल से हर दिन कई सारी वीडियोज़ शेयर की जाती है इंस्टाग्राम पर एक छोटा सा बच्चा भोजपुरी गानों पर जमकर रील्स बनाता है। भोजपुरी गानों पर बनी अनुज की वीडियोज़ खूब वायरल होती है।
हाल ही में इस छोटे बच्चे की एक वीडियो तेजी से वायरल हो रही है। अनुज यादव के अकाउंट से शेयर की गयी ये वीडियो भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह (Pawan Singh) के गाने 'पुदीना ऐ हसीना' (Pudina Ae Haseena) पर बनी है। इस गानें में छोटे बच्चे के लगाए हुए ठुमके वाकई में बहुत जबरदस्त है। अपनी हर वीडियो की तरह इस गानें में भी इस बच्चे ने तगड़ा स्टाइल मारा है। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर अबतक 3 लाख से ज्यादा लाइक्स मिले है। इस पोस्ट के कमेंट सेक्शन में लोग अपने रिएक्शन भी दे रहे हैं। यहां देखिए वायरल वीडियो.....
आपको बता दें कि पवन सिंह का गाना 'पुदीना ऐ हसीना' कुछ महीनों पहले रिलीज़ हुआ था। पवन सिंह के हर गानें की तरह इस गानें को भी दर्शकों का खूब प्यार मिला था। ये गाना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी हुआ था। पुदीना ए हसीना गानों को यूट्यूब पर 215 मिलीयन व्यूज़ मिले हैं। इस गानें को पवन सिहं के साथ अनुपमा यादव (Anupamaa Yadav) ने गाया है। वहीं इस गानें में सुपरस्टार के साथ माही श्रीवास्तव (Maahi Shrivastav) नज़र आयीं थी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS