Happy Birthday Asha Bhosle: आज आशा भोंसले का जन्मदिन है, जानें इनसे जुड़े कुछ मशहूर किस्से

Happy Birthday Asha Bhosle: आज आशा भोंसले का जन्मदिन है, जानें इनसे जुड़े कुछ मशहूर किस्से
X
Happy Birthday Asha Bhosle: आज मशहूर पार्श्व गायिका आशा भोंसले का जन्मदिन है। उन्होंने अब तक के अपने फिल्मी करियर में 16 हजार गानों में अपनी आवाज दी है। जानें, उनके जीवन से जुड़े कुछ अनसुने किस्से...

Happy Birthday Asha Bhosle: आज हिंदी फिल्म जगत की मशहूर पार्श्व गायिका आशा भोंसले (Singer Asha Bhonsle) का जन्मदिन है। वे बॉलीवुड (Bollywood) में आशा ताई के नाम से भी जानी जाती हैं। उनकी सबसे बड़ी खासियत है कि उन्होंने शास्त्रीय संगीत और गजल से लेकर पॉप म्यूजिक तक हर क्षेत्र में अपनी आवाज का जादू बिखेरा है। उन्होंने अब तक के अपने फिल्मी करियर में 16 हजार गानों में अपनी आवाज दी है। वे हिन्दी के अलावा मराठी, गुजराती, पंजाबी, बांग्ला, तमिल, मलयालम, अंग्रेजी और रूसी भाषाओं में भी गाने गा चुकी हैं।

पार्श्व गायिका आशा भोंसले का जन्म 8 सितंबर 1933 को महाराष्ट्र (Maharashtra) के सांगली (Sangli) जिले में हुआ था। इनके पिता दीनानाथ मंगेश्कर भी एक अच्छे गायक थे। आशा के पिता ने बेहद छोटी उम्र से ही संगीत की शिक्षा देनी शुरू कर दी थी। जब आशा भोंसले मात्र 9 साल की थी, तभी उनके पिता की मृत्यु हो गई थी। इसके बाद उनका पूरा परिवार मुंबई में शिफ्ट हो गया। लता मंगेशकर उनकी बड़ी बहन थी, जो हिंदी संगीत जगत में स्वर कोकिला के नाम से जानी जाती थी। पिता की मृत्यु के बाद दोनों बहनों के कंधो पर परिवार का बोझ आ गया, जिस कारण इनकी बड़ी बहन लता जी ने फिल्मों मे अभिनय करना और गाना शुरू कर दिया।

दो शादियां की थी आशा भोंसले ने

आशा भोंसले ने पहली शादी 16 वर्ष की उम्र में खुद से बड़े गणपत राव भोंसले (Ganpat Rao Bhonsle) से की थी। उन्होंने यह शादी परिवार के खिलाफ जाकर की थी, जिस कारण उन्हें अपना घर भी छोड़ना पड़ा था। आशा ताई का यह विवाह असफल रहा था। इसके बाद वे अपने बच्चों के साथ अपने मायके आ गई थी। आशा भोंसले ने दूसरी शादी खुद से 6 साल छोटे आरडी वर्मन की थी। यह शादी आशा जी ने राहुल देव वर्मन (Rahul Dev Burman) की अंतिम सांसो तक बखूबी निभाया। पहली शादी से आशा जी को 3 बच्चे हुए थे।

आशा ने पहला गीत साल 1948 में फिल्म ‘चुनरिया’ में गाया था

आशा भोंसले को अपने शुरूआती करियर में काफी संघर्ष करना पड़ा। पहले उन्होंने कुछ फिल्मों के लिए पार्श्व गायकी की। आशा भोंसले ने अपना पहला गीत साल 1948 में फिल्म ‘चुनरिया’ में ‘सावन आया...’ गाया था। आशा जी के करियर में 4 फिल्में मील का पत्थर साबित हुई- नया दौर, तीसरी मंजिल, उमरॉव जान और रंगीला। 1957 में आई फिल्म ‘नया दौर’ आशा भोसले की पहली सफल फिल्म थी। मोहम्मद रफी के साथ गाए उनके गीत ‘साथी हाथ बढ़ाना...’ और ‘उड़े जब जब जुल्फे तेरी...’ ने एक विशेष पहचान दी। प्रोड्यूसर बीआर चोपडा ने ‘नया दौर’ में उनकी प्रतिभा की पहचाना और बाद की कई फिल्मों में उन्हें मौका दिया। उनमें प्रमुख फिल्म हमराज, वक्त, गुमराह और धुंध हैं।

Also Read: रिलीज हुआ कंगना की Chandramukhi 2 का ट्रेलर, जानें फैंस की प्रतिक्रिया

Tags

Next Story