Twinkle Khanna ने की पड़ोसी की जमकर तारीफ, जानिये किसने और कैसे जीत लिया Bollywood Actress का दिल

बॉलीवुड एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना का एक पड़ोसी कोरोना के खिलाफ जंग में लोगों की बेहद मदद कर रहा है। महामारी से पीड़ित लोगों की मदद के लिए अपने पड़ोसी के प्रयासों को देखकर ट्विंकल उनकी जमकर सराहना कर रही है। उन्होंने बाकायदा सोशल मीडिया पर अपने पड़ोसी का फोटो भी शेयर किया है। खास बात है कि उनके इस पड़ोसी के भी लाखों प्रशंसक हैं। जी हां, हम ऋतिक रोशन की ही बात कर रहे हैं।
ट्विंकल ने सोशल मीडिया पर ऋतिक रोशन की तस्वीर शेयर कर लिखा, 'पड़ोसी की आगे बढ़कर सहायता करें। कोरोना महामारी में कई प्रकार से मेरा पड़ोसी सहायता कर रहा है। ऋतिक रोशन के लिए जोरदार तालियां।' हालांकि ट्विंकल ने यह नहीं बताया कि ऋतिक रोशन के किस कार्य से वे ज्यादा प्रभावित हैं।
बहरहाल बता दें कि ऋतिक रोशन हाल में अमेरिका और हॉलीवुड के अभिनेताओं के साथ मिलकर एक अभियान में जुड़े थे, जो कि कोरोना से प्रभावित भारतीयों की मदद के लिए शुरू किया गया था। उन्होंने इसके माध्यम से करीब 27 करोड़ रुपए से अधिक की धनराशि एकत्रित की थी।
ऋतिक रोशन सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। वे ऐसे एक्टरों में शुमार हैं, जिनकी फिल्में हर आयुवर्ग के लोग पसंद करते हैं। ऋतिक रोशन आखिरी बार फिल्म वॉर में नजर आए थे। वे फिल्म फाइटर में भी नजर आएंगे, जिनमें उनके साथ दीपिका पादुकोण भी होंगी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS