A-लिस्ट एक्ट्रेसेस को पछाड़कर उर्फी जावेद ने बनाया ये रिकॉर्ड, ट्रोल्स बोले- 'इस पागल चुड़ैल को एशियन अवार्ड्स...'

A-लिस्ट एक्ट्रेसेस को पछाड़कर उर्फी जावेद ने बनाया ये रिकॉर्ड, ट्रोल्स बोले- इस पागल चुड़ैल को एशियन अवार्ड्स...
X
चाहे कुछ भी हो बिग बॉस ओटीटी (Bigg Boss OTT) फेम उर्फी जावेद (Urfi Javed ) हेडलाइंस में बने रहना बखूबी जानती हैं। वह लगातार अपने यूनिक फैशन के लिए चर्चा में रहती हैं। इस बीच उर्फी और उनके फैंस इ लिए बड़ी खुशखबरी है। जी हां, चौंकने की जरुरत नहीं है क्योंकि एक्ट्रेस का नाम 'मोस्ट सर्च्ड एशियन्स ऑफ गूगल 2022' की लिस्ट में आया है।

चाहे कुछ भी हो बिग बॉस ओटीटी (Bigg Boss OTT) फेम उर्फी जावेद (Urfi Javed ) हेडलाइंस में बने रहना बखूबी जानती हैं। इंटरनेट सेंसेशन बन चुकी यह हसीना हमेशा अपने बोल्ड फैशन सेंस के लिए सुर्खियां बटोरती हैं। अजीबोगरीब आउटफिट्स को लेकर चर्चा में रहने वाली यह एक्ट्रेस लगातार ट्रोल्स के निशाने पर भी होती हैं लेकिन वह कभी भी ट्रोलिंग पर ध्यान नहीं देती हैं। वह लगातार अपने यूनिक फैशन के लिए चर्चा में रहती हैं। इस बीच उर्फी और उनके फैंस इ लिए बड़ी खुशखबरी है। जी हां, चौंकने की जरुरत नहीं है क्योंकि एक्ट्रेस का नाम 'मोस्ट सर्च्ड एशियन्स ऑफ गूगल 2022' की लिस्ट में आया है।

इसी के साथ उर्फी दुनिया में सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले एशियाई बन गयी हैं। एक्ट्रेस ने कियारा आडवाणी, जाह्नवी कपूर और कंगना रनौत को पछाड़ते हुए इन डीवाज से आगे निकल गयी हैं। उर्फी निस्संदेह एक सोशल मीडिया सेंसेशन हैं और अक्सर अपने हॉट लुक को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रेंड करती रहती हैं। और इस उपलब्धि को हासिल कर अपने करियर में एक और पंख जोड़ लिया है। इस खबर के आने के बाद उर्फी के फैंस उनकी लगातार प्रशंशा कर रहे हैं और बधाइयां दे रहे हैं। वहीं ट्रोल्स इस खबर पर एक्ट्रेस की टांग खिंच रहे हैं। एक ट्रोल ने लिखा, "इस पागल को एशियन सेलेब्रिटी अवार्ड्स मिल गया हैं। एक अन्य ने लिखा, "यह नहीं हो सकता है चुड़ैल।" एक अन्य ने लिखा, "इसे भी कोई सर्च करता है क्या"।

हाल ही में, उन्हें हॉल्टर नेक के रूप में स्टाइल की गई ब्लैक स्कर्ट के साथ क्रॉप टॉप में अपने लुक के लिए हॉलीवुड फैशन डिजाइनर हैरिस रीड से अंतरराष्ट्रीय पहचान मिली। डिजाइनर ने बताया कि उन्होंने उनके कलेक्शन में से एक लुक को रीक्रिएट किया। इससे पहले उर्फी ने कांच से बने कपड़े, सेफ्टी पिन और फोटोज कैरी किए थे। उसने एक बोरी और तार से एक पोशाक भी बनाई। वह लुक्स के साथ काफी एक्सपेरिमेंट करती हैं और उन्हें बखूबी कैरी करती हैं।

Tags

Next Story