Vaani Kapoor Birthday: कभी वाणी कपूर ने किया था होटल में काम, अब करती हैं बॉलीवुड में राज, जन्मदिन पर जानें कुछ खास बातें

Vaani Kapoor Birthday: कभी वाणी कपूर ने किया था होटल में काम, अब करती हैं बॉलीवुड में राज, जन्मदिन पर जानें कुछ खास बातें
X
वाणी कपूर (Vaani Kapoor) बॉलीवुड में आज किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। वाणी का जन्म 23 अगस्त 1988 को दिल्ली में हुआ था। एक्ट्रेस ने डेब्यू शुद्ध देसी रोमांटिक फिल्म से किया था। हाल ही में, वो रणबीर कपूर की फिल्म शमशेरा में भी देखा गया था। वाणी के जन्मदिन के मौके पर उनसे जुड़ी कुछ खास बात बताएंगे।

Vaani Kapoor birthday Special: वाणी कपूर (Vaani Kapoor) बॉलीवुड में आज किसी परिचय की मोहताज नहीं है। वाणी का जन्म 23 अगस्त 1988 को दिल्ली में हुआ था। एक्ट्रेस ने डेब्यू शुद्ध देसी रोमांटिक फिल्म से किया था। हाल ही में वो रणबीर कपूर की फिल्म शमशेरा में भी देखा गया था। फिल्म इंडस्ट्री में वाणी उन एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल है, जिन्होंने अपनी मेहनत की बदौलत एक अलग मुकाम हासिल किया है। वाणी के जन्मदिन के मौके पर उनसे जुड़ी कुछ खास बात बताएंगे।

वाणी कपूर ने सभी पॉपुलर एक्टर के साथ किया काम

वाणी कपूर काफी कम फिल्में करने के बाद काफी ज्यादा पॉपुलर एक्ट्रेस है। हिंदी फिल्मों के अलावा एक्ट्रेस तमिल भाषा में भी मूवी कर चुकी हैं। इस बात की जानकारी कम लोगों है कि एक्ट्रेस के पिता शिव कपूर नहीं चाहते थे कि वाणी फिल्म इंडस्ट्री में काम करें और एक्ट्रेस बने। दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के साथ एक्टिंग करियर की शुरुआत करने वाली वाणी कपूर ने बॉलीवुड के सभी बड़े अभिनेताओं के साथ काम किया है।

वाणी कपूर का बॉलीवुड तक का सफर

वाणी कपूर ने अपनी एक्टिंग से सभी के दिलों पर राज किया है। लेकिन काफी कम लोग जानते है कि वाणी का बॉलीवुड के साथ शुरु से कोई नाता नहीं रहा है। रिपोर्ट के अनुसार अभिनेत्री फिल्मों में आने से पहले दिल्ली के एक होटल में भी काम कर चुकी है। जब एक्ट्रेस ने होटल का करियर छोड़ मॉडलिंग में अपना लक आजमाना चाहा तो उनके पिता इसके खिलाफ थे। लेकिन उनकी मां ने वाणी का साथ दिया। जिसके बाद उन्होंने टीवी के कुछ विज्ञापनों में काम किया और आज उनकी फिल्मों में अदाकारी के सभी कायल है।

Tags

Next Story