Varun Dhawan Birthday : जानिए एक साल में कितना कमाते हैं वरुण धवन

वरुण धवन को बॉलीवुड में कमर्शियल तौर पर सबसे सफल और किफायती हीरो माना जाता है। वरुण अबतक बॉलीवुड में 12 फिल्मों में काम कर चुके हैं और उनकी सभी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर हिट यां सुपरहिट रही है। इसे वरुण धवन की खुशकिस्मती कहिये कि अबतक उनकी एक भी फिल्म को फ्लॉप का तमगा नहीं मिला है। वरुण धवन को उनके इसी लक की वजह से हिट हीरो भी कहा जाता है।
फोर्ब्स मैगजीन के 2018 एडिशन में भी वरुण धवन को टॉप 100 शक्सियतों में 15 स्थान प्राप्त हुआ था। फोर्ब्स मैगजीन अपने एडिशन में हर साल उन 100 लोगों के नाम प्रकाशित करती है, जो विभिन्न क्षेत्रों में आर्थिक रूप से सबसे ज्यादा कमाई करते हैं। मैगजीन के 2018 एडिशन में वरुण धवन ने 49.58 करोड़ की सालाना कमाई के साथ 15वां स्थान हासिल किया था।
वरुण धवन, सुपरस्टार रजनीकांत से एक पायदान नीचे हैं। लिस्ट के मुताबिक रजनीकांत की सालाना कमाई 50 करोड़ रुपए है। आपको जानकार हैरानी होगी की इस लिस्ट के टॉप पर भाईजान सलमान खान राज करते हैं। सलमान खान की सालाना कमाई 253.25 करोड़ रूपए है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS