कृति सेनन को वरुण धवन ने बेहद अलग तरीके से किया Birthday विस, जानें क्या किया खास

Kriti Sanon: बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस कृति सेनन (Kriti Sanon) आज अपना 32 वां जन्मदिन मना रही है। कृति की गिनती लोकप्रिय कलाकारों में की जाती है। कृति सेनन इंडस्ट्री की सबसे लंबी और सुंदर एक्ट्रेस की सूची में शामिल है। दरअसल आज उनको फैंस और इंडस्ट्री के स्टार जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं। इस बीच एक्टर वरुण धवन ने अभिनेत्री को बेहद अलग अंदाज में जन्मदिन विश किया है।
वरुण धवन ने ऐसे किया जन्मदिन विस
वरुण धवन बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस एक्टर है। वरुण की एक्टिंग और डांस के फैंस दीवाने हैं। कृति शेनन को जन्मदिन की बधाई देने के लिए वरुण ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी लगाई है। वरुण ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर कृति की एक तस्वीर लगाकर उन्हें जन्मदिन विश किया है। इसके अलावा एक प्यारा नोट भी लिखा है। वरुण का ये नोट सभी को काफी ज्यादा पसंद आ रहा है। वरुण ने लिखा है कि 'मैं हमेशा आपको खुश, मुस्कुराते हुए और आपके इस प्यार भरे जीवन में अपने लक्ष्यों को पूरा करते हुए देखना चाहते हैं। जल्द ही मिलते हैं और यहां कई और दिल से दिल की बातचीत के लिए। हैप्पी बर्थडे कृति सेनन। आई वुल्फ यू।'
कृति और वरुण इस फिल्म में आएंगे नजर
जानकारी के लिए बता दें कि वरुण धवन और कृति लंबे समय के बाद एक साथ बहुत जल्द सक्रीन शेयर करने वाले हैं। ये दोनो सितारे 7 साल के बाद बडें पर्दे पर एक-साथ हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भेड़िया' में साथ काम करते नजर आएंगे। गौरतलब है कि 'भेड़िया' फिल्म का निर्माण जियो स्टूडियोज और दिनेश विजान की मैडॉक फिल्म्स मिलकर करेगी। कृति और वरुण की ये फिल्म इस साल 25 नवंबर, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। हालांकि अभी इस फिल्म के आने में थोड़ा समय लगेगा।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS